
शराब दुकान के सामने नहीं लगाई रेट लिस्ट खुलेआम चल रही लुटाई, शराब माफिया के गुर्गे प्रिंट रेट से अधिक वसूल रहे दाम,आए दिन हो रहा लोगों के बीच विवाद प्रशासन बना मुक्त दर्शक
बरही शराब दुकान का मामला
Khabarmp24 कटनी संवाददाता:-कटनी के बरही नगर में विजयराघवगढ व अमरपुर रोड पर संचालित शराब दुकान ठेकेदार के मनमानी चरम पर है। दुकान के सामने रेट लिस्ट नहीं लगाई गई प्रिंट रेट से अधिक शराब मनमाने दाम पर बेची जा रही है। लोगों को खुलेआम लूट रहे है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है,प्रशासन मूकदर्शक बना है। गौरतलब है कि शराब माफियाओं की मनमानी के कारण आए दिन लोगों के बीच बात याद होता है हाल ही में बरही निवासी रामकृष्ण गुप्ता पर शराब माफिया के गुर्गों के द्वारा प्राण घातक हमला कर दिया गया मामला गर्मा गया लोगों को समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। वहीं पुलिस को द्वारा मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस आबकारी विभाग का खुला संरक्षण मिलने के कारण शराब माफिया के हौसले बुलंद है लोगों ने प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया है मांग किया है कि शराब दुकान के सामने रेट लिस्ट लगाई जाए और शराब माफिया के गुर्गों को सख्त हिताय दी जाए कि प्रिंट रेट पर शराब बेची जाए।
गांव गांव पहुंच रही शराब की खेप,युवा वर्ग हो रहा बर्बाद
बरही थाना क्षेत्र के सैकड़ो गांव में शराब ठेकेदार के गुर्गों के द्वारा बोलेरों वाहन से गांव गांव शराब पहुंचाई जा रही है। दर्जनों गांव में सड़क किनारे खुलेआम अवैध शराब बिक रही है जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बरही में संचालित शराब ठेकेदार के कर्मचारियों के द्वारा गांव-गांव शराब पहुंचाई जाती है। शराब के सेवन से लोगों की मौत हो रही है लेकिन गांव में बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाने में पुलिस आबकारी विभाग के जिम्मेदार नाकाम है।
खबर एमपी 24 कटनी संवाददाता संदीप स्वर्णकार की रिपोर्ट







