कटनी सहित ग्रामीण इलाके में कोयले का अवैध कारोबार,शासन को राजस्व का लगाया जा रहा चूना,प्रशासन मेहरबान

IAS Coaching

कटनी सहित ग्रामीण इलाके में कोयले का अवैध कारोबार,शासन को राजस्व का लगाया जा रहा चूना,प्रशासन मेहरबान

Khabarmp24 कटनी संवाददाता:- कटनी जिला सहित ग्रामीण इलाके में अवैध कोयला का अवैध कारोबार अब एक संगठित नेटवर्क का रूप ले चुका है जो खुलेआम विभिन्न ठिकानों से संचालित हो रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बड़े पैमाने पर कोयले का अवैध भंडारण और व्यापार खुलेआम हो रहा है जिससे शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है मगर प्रशासन इस ओर ध्यान नही दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सब मिलीभगत में यह अवैध कारोबार वर्षों से बेखौफ फल फूल रहा है जिसमें ऊपर से नीचे तक बड़ी सेटिंग के तहत कोयले की सप्लाई तथाकथित व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जिले के कई गुप्त स्थानों पर भारी मात्रा में कोयले का अवैध भंडारण किया गया है। यदि प्रशासन के द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच किया जाए तो अवैध भंडारण की पोल खुलकर सामने आएगी। यहां से बिना किसी वैध दस्तावेज के लगातार कोयले की सप्लाई की जा रही है। इस अवैध कारोबार के चलते न केवल शासन को आर्थिक नुकसान हो रहा है बल्कि वैध कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है गौरतलब है कि जीएसटी विभाग द्वारा पूर्व में कई बार कार्रवाई की जा चुकी है इसके बावजूद अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो सका है जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Khabarmp24 कटनी संवाददाता संदीप स्वर्णकार की रिपोर्ट

Leave a Comment

[democracy id="1"]

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*