सावधान! चोर कर रहे निगरानी….*कटनी के बरही के राधे कालोनी में दिनदहाड़े चोरी*…*दरवाजा का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर*… *सोने-चाँदी के कीमती जेवरात पार*

IAS Coaching

@Anandsaraf
Khabar Mp24

*बरही के राधे कालोनी में दिनदहाड़े चोरी*
*दरवाजा का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर*
*सोने-चाँदी के कीमती जेवरात पार*
*सुकन्या योजना का खाता खुलवाने गया था रघुवंशी परिवार*
*बरही/कटनी*। आप सावधान हो जाइए, अज्ञात चोर आपके घरों की निगरानी कर रहे है, सूना घर पाते ही दिनदहाड़े घर में घुसकर बेख़ौफ़ चोरी की वारदात कर रहे है। जी हाँ ताजा मामला कटनी जिले के बरही नगर के अमरपुर मार्ग स्थित राधे कालोनी का है। सोमवार की दोपहर यहां रहने वाला रघुवंशी परिवार दोपहर में सुकन्या योजना का खाता खुलवाने डाकघर गया हुआ था, तभी अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चाँदी के कीमती गहने पार कर दिए। घटना दोपहर 12 बजे से 1 बजे के मध्य बताई गई है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है। चोरी की यह घटना राधे कालोनी निवासी धर्मेद्र सिंह के मकान में हुई है।

*गुरुधाम कालोनी में इसी तरह हुई थी चोरी, फेरी वाले निकले थे चोर*
9 माह पूर्व चोरी की इसी तरह की वारदात बरही के मैहर मार्ग स्थित गुरुधाम कालोनी में चतुर्वेदी परिवार के सूने मकान में हुई थी। दोपहर को प्रभात चतुर्वेदी परिवार तेरहवीं संस्कार में शामिल होने ग्राम टिकुरी चला गया था, तभी अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी पार किया था, हीरे की अंगूठी भी चोर ले गए थे।चोरी की इस वारदात के आरोपी फेरीवाले निकले थे, जिनका वास्ता उत्तरप्रदेश से था और वे एक कबाड़ी के मकान में किराए से रह रहे थे।

*सुनीता त्रिपाठी के घर मे भी यही अंदाज*
गत वर्ष इसी अंदाज में विजयराघवगढ़ मार्ग स्थित कालोनी में सुनीता त्रिपाठी के मकान में चोरी हुई थी। त्रिपाठी परिवार कटनी गया हुआ था, दोपहर में ही अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर 40 लाख कीमती सोने-चाँदी के गहने और नगदी पार किया था, जिसका खुलासा अब तक नही हो पाया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*