प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*

IAS Coaching

Khabar by @Anand Saraf
प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम

*कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान
किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे स्थान पर*
*सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*

बरही/कटनी।माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी कक्षा 10वी के परीक्षा परिणाम में बरही के खन्ना गांव में संचालित किड्स वे अकादमी के छात्र आदित्य पिता मनोज तिवारी ने 493 अंक अर्जित करते हुए प्रदेश मेरिट में सातवें स्थान पर सफलता प्राप्त की है, वही आठवे स्थान पर सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही के छात्र सौरभ सिंह पिता प्रताप सिंह मार्को ने 492 अंक 98.80 प्रतिशत अर्जित कर सफलता प्राप्त की है। इन दोनों होनहार छात्रों ने बरही का मान प्रदेश की मेरिट सूची में बढ़ाया है, जिससे क्षेत्र ही नही समूचे प्रदेश में नाम रोशन करते हुए क्षेत्र को गौरान्वित किया है।

समिति ने किया सम्मान
सरस्वती स्कूल प्रबंधन समिति ने कक्षा 10वी में उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्र सौरभ सिंह को सम्मनित करते हुए उसका हौसला बढ़ाया है। स्कूल प्रबंधक के आर दुबे, विपिन सोनी, लालजी उरमलिया, प्रभाकर तिवारी, शिक्षक रविमोहन पांडेय, शिक्षक विजय निगम, श्री तिवारी सहित समस्त स्टाफ ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कटनी जिले के 7 में 2 बरही के छात्र
बरही क्षेत्र के लिए यह गौरव का पल है कि कक्षा दसवीं की प्रदेश मैरिट में 7 छात्र-छात्राओं ने स्थान हासिल किया है, जिनमे अकेले बरही के प्राइवेट स्कूल के 2 छात्र शामिल है,बेहतर शिक्षा के लिए पहचान बना चुकी सरस्वती स्कूल के साथ इस बार किड्स वे स्कूल ने भी बेहतर परिणाम में कदम बढ़ाते क्षेत्र को एक नई पहचान देने का काम किया है। किड्स वे के संचालक जैनेंद्र द्विवेदी सहित स्टाफ ने छात्र आदित्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]