करंट से बाघिन की मौत हुई मौत,घटना से मचा हड़कंप,वन विभाग की टीम जांच में जुटी

IAS Coaching

करंट से बाघिन की मौत हुई मौत घटना से मचा हड़कंप वन विभाग की टीम जांच में जुटी

Khabarmp24 संवाददाता उमरिया :- उमरिया जिले के वन विकास निगम के चंदिया रेंज में 07 वर्षीय बाघिन की करेंट से संदिग्ध मौत हो गई घटना से हडकंप मचा है। सूत्रों की माने तो बाघिन की मौत करंट लगने से ही हुई थी। सनसनीखेज मामले ने पूरे वन विभाग में हड़कंप मचा है। वहीं शिकारी गिरोह पर भी शिकंजा कसता जा रहा है। दरअसल घटना सोमवार को वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक पी-827 (111) बीट चंदिया के पास सामने आई थी,जहां 07 वर्षीय बाघिन का शव संदिग्ध हालत में मिला। शुरुआती जांच के बाद वन विभाग ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई है। सूत्रों के मुताबिक घटना स्थल से सटे ग्राम मझगवां के तीन से पांच आरोपी हिरासत में लिए गए हैं जिनसे पूछताछ जारी है जबकि कुछ अन्य शिकारी अब भी रडार पर हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि करेंट से बाघिन की मौत हुई है शिकारियों ने शव को घसीटकर दूसरे स्थान पर छिपाने की कोशिश भी किया है जिससे पूरे मामले ने और गंभीर मोड़ ले लिया है। एनटीसीए (नई दिल्ली) और मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक,भोपाल के निर्देश पर घटना स्थल के आसपास डॉग स्क्वॉड के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया गया है। बीते सोमवार 07 अप्रैल को विशेषज्ञों ने पोस्टमार्टम कर सैंपल भी लिए और बाद में एनटीसीए गाइडलाइन के तहत मृत बाघिन का दाह संस्कार किया गया। बीते सोमवार को मिले बाघिन के शव की हालत देख ये साफ तौर पर सामने आया है कि बाघिन की मौत हफ्ते भर पहले हुई थी,यानी शिकारियों ने इस पूरी घटना को गत 28 मार्च के करीब ही अंजाम दे दिया है बहरहाल वन विभाग की टीम मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।

Khabarmp24 संवाददाता संदीप स्वर्णकार की रिपोर्ट

Leave a Comment

[democracy id="1"]

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*