जाजागढ़ के रमाकांत बने तहसील ब्राह्मण समाज बरही के अध्यक्ष….ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा की MLA संजय Pathak से मुलाकात…. विधायक बोले:- नवनियुक्त अध्यक्ष सहज, सरल और समाजसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व है…ब्राह्मण समाज नए कीर्तिमान गढ़ेगा…

IAS Coaching

ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा की MLA संजय Pathak से मुलाकात

विधायक बोले:- नवनियुक्त अध्यक्ष सहज, सरल और समाजसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व है…ब्राह्मण समाज नए कीर्तिमान गढ़ेगा

जाजागढ़ के रमाकांत अब तहसील ब्राह्मण समाज बरही के अध्यक्ष की निभाएंगे जिम्मेदारी

बरही/कटनी।  तहसील ब्राह्मण समाज बरही के नवनियुक्त अध्यक्ष रमाकान्त मिश्रा ने शनिवार को विजयराघवगढ़ के MLA संजय सत्येंद्र पाठक से मुलाकात करने और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने कटनी स्थित उनके आवास में पहुँचे हुए थे, जहां विधायक श्री पाठक ने श्री मिश्रा का आत्मीयता और गर्मजोशी से अभिनंदन कर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बोले कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में बरही तहसील क्षेत्र का ब्राह्मण समाज अब नए कीर्तिमान गढ़ेगा। गौरतलब है कि बरही के करौदीखुर्द में संचालित सुधा स्मृति हायर सेकंडरी स्कूल के संचालक रमाकांत को ब्राह्मण समाज द्वारा हाल ही में इस महत्वपूर्ण जिमेदारी से उनका मान बढाया है।

विधायक श्री पाठक ने  शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि किसी भी समाज की धुरी उसका सशक्त और संवेदनशील नेतृत्व होता है, रमाकांत मिश्रा सरल, सहज और समाज-सेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व हैं, उन पर समाज ने जो भरोसा जताया है, वह निश्चित रूप से बरही क्षेत्र में ब्राह्मण समाज की प्रगति और एकता के नए कीर्ति-मान गढ़ेगा। साथ ही उन्होंने नवीन जिम्मेदारी को समाज के हितार्थ निभाने हेतु आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान किया।

अपने संदेश में नवनियुक्त अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक की प्रेरणा और समाज के सहयोग से वे हर संभव प्रयास करेंगे कि समाज के प्रत्येक वर्ग का विकास हो और सामाजिक सौहार्द्र के गीत गूंजते रहें। श्री मिश्रा के साथ राकेश कुमार उर्मलिया, आशीष कुमार उर्मलिया,प्रेम द्विवेदी, सुरेश कुमार मिश्रा सहित अन्य क्षेत्रीय विप्रजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत