ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा की MLA संजय Pathak से मुलाकात
विधायक बोले:- नवनियुक्त अध्यक्ष सहज, सरल और समाजसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व है…ब्राह्मण समाज नए कीर्तिमान गढ़ेगा
जाजागढ़ के रमाकांत अब तहसील ब्राह्मण समाज बरही के अध्यक्ष की निभाएंगे जिम्मेदारी
बरही/कटनी। तहसील ब्राह्मण समाज बरही के नवनियुक्त अध्यक्ष रमाकान्त मिश्रा ने शनिवार को विजयराघवगढ़ के MLA संजय सत्येंद्र पाठक से मुलाकात करने और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने कटनी स्थित उनके आवास में पहुँचे हुए थे, जहां विधायक श्री पाठक ने श्री मिश्रा का आत्मीयता और गर्मजोशी से अभिनंदन कर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बोले कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में बरही तहसील क्षेत्र का ब्राह्मण समाज अब नए कीर्तिमान गढ़ेगा। गौरतलब है कि बरही के करौदीखुर्द में संचालित सुधा स्मृति हायर सेकंडरी स्कूल के संचालक रमाकांत को ब्राह्मण समाज द्वारा हाल ही में इस महत्वपूर्ण जिमेदारी से उनका मान बढाया है।