
चुनावी गर्माहट
27 को होगा अधिवक्ता संघ बरही का चुनाव
अध्यक्ष पद के लिए 3 दावेदार
पुस्तकालय प्रभारी और सहसचिव पद निर्विरोध
अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता आलोक त्रिवेदी, सचिन्द्र सिंह बघेल और राजेंद्र तिवारी ने ठोकी दावेदारी
Khabar@Anand Saraf Barhi
बरही/कटनी। तहसील अधिवक्ता संघ बरही का चुनाव 27 अप्रैल को होगा। रिटर्निग आफीसर पीठासीन अधिकारी व्यवहार न्यायालय बरही के दिशा-निर्देश में सम्पन्न होने वाली निवार्चन प्रक्रिया के संबंध में निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट विजय कुशवाहा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मैदान में 3 उम्मीदवार है, जिनमें निर्वतमान अध्यक्ष सचिन्द्र सिंह बघेल के साथ उनके गत चुनाव में प्रमुख प्रतिद्वंदी रहे अधिवक्ता आलोक त्रिवेदी इस बार फिर चुनावी मैदान में है, तो अधिवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने भी इस पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है। उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता माखन लाल चौधरी, अधिवक्ता यादवेंद्र तिवारी, तो सचिव पद पर मुकाबला पूर्व सचिव अधिवक्ता मनीष दुबे और अधिवक्ता शरद अग्रवाल के मध्य होगा, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए 2 महिला उम्मीदवार अधिवक्ता स्नेहलता अवधिया, अधिवक्ता प्रतीक्षा गुप्ता चुनावी मैदान में है। गौरतलब है कि विगत वर्ष सम्पन्न हुए तहसील अधिवक्ता संघ बरही के अध्यक्ष पद के चुनाव में अधिवक्ता सचिन्द्र सिंह बघेल और अधिवक्ता आलोक त्रिवेदी के मध्य काँटे का मुकाबला था, दोनों ही उम्मीदवारों में बराबर मत प्राप्त हुए थे, जिसके बाद टॉस प्रक्रिया से अधिवक्ता सचिन्द्र सिंह बघेल की किस्मत ने साथ दिया और वे अध्यक्ष पद पर आसीन हुए थे। इस बार फिर वही दोनों उम्मीदवार मैदान में है, इससे यह चुनाव और भी रोचक हो गया। है। वही इस बार सीनियर अधिवक्ता राजेन्द्र तिवारी की दावेदारी से चुनाव का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। बहरहाल 27 अप्रैल को सम्पन्न होने वाले चुनाव में जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा, इसका अधिवक्तागण बेसब्री से इंतजार कर रहे है।







