आसमान छूते जमीन के दाम,शासन को गुमराह कर राजस्व को लगाया गया लाखों का चूना,प्रशासन बेखबर

IAS Coaching

आसमान छूते जमीन के दाम,शासन को गुमराह कर राजस्व को लगाया गया लाखों का चूना,प्रशासन बेखबर

नगर में चर्चा का विषय बना महंगी जमीन का सौदा

राजनीतिक रसूखदार भूमाफियाओं का बोल बाला प्रशासन मौन

बरही नगर परिषद का मामला

कटनी के बरही नगर में जमीन के दाम आसमान छू रहे है भू माफिया दलालों ने राजस्व को लाखों रुपए का चूना लगाया है और प्रशासन बेखबर है गौरतलब है कि नगर में हाल ही में ₹6 लाख रुपए फीट जमीन का सौदा लगभग 2.50 करोड़ रुपए में किया गया जिसमे शासन को लाखों रुपए का राजस्व का चूना लगाया गया है लेकिन प्रशासन बेखबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डोली रोड पर 6 लाख रुपए फीट बेशकीमती जमीन लगभग 2.50 करोड़ रुपए जमीन का सौदा सुर्खियां बटोर रहा है। करता और विक्रेताओं ने मिलकर खरीददार ने मिलकर स्टांप ड्यूटी की चोरी कर राजस्व को चूना लगाया है यदि प्रशासन के द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच की जाए तो इसकी पोल खुल कर सामने आ जाएगी। गौरतलब है कि इसके द्वारा पूर्व में भी डोली रोड पर 2 से 3 लाख रुपए फीट बेशकीमती जमीन बेचकर राजस्व को चूना लगाया गया है। नगर के ऐसे कई व्यापारी हैं जिनके द्वारा फर्जी तरीके से बिना शासन को बगैर टैक्स दिए राजस्व का चोरी कर अनैतिक धन संपत्ति एकत्रित कर राजस्व को हानि पहुंचा रहे है ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले के निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।

भू माफिया दलाल काट रहे चांदी

बरही नगर में विगत कई सालों से दलाल भू माफिया सक्रिय है जिनके द्वारा फर्जी तरीके से जमीन का खरीद फरोख्त कर शासन को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। प्रशासन के द्वारा मामले की कभी कार्रवाई नहीं की गई जिससे भू माफिया दलालों के हौसले बुलंद है। हाल ही में ₹6 लाख प्रति फीट के हिसाब से 2.50 करोड़ में जमीन का सौदा नगर में चर्चा का विषय बना है। नगर के राजनैतिक रसूखदार भूमाफिया दलाल चांदी काट रहे है और अधिकारी मलाई छान रहे है मिलीभगत में राजस्व को खुलेआम चूना लगा रहे है बावजूद राजस्व प्रशासन मौन धारण किया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*