अवैध गैस सिलेंडर का वीडियो वायरल के बाद प्रशासन ने मारा छापा,मचा हड़कंप, होटल छोड़कर भागा संचालक,बरही नायब तहसीलदार ने बनाया पंचनामा

IAS Coaching

अवैध गैस सिलेंडर का वीडियो वायरल के बाद प्रशासन ने मारा छापा,मचा हड़कंप,

होटल छोड़कर भागा संचालक,नायब तहसीलदार ने बनाया पंचनामा

Khabarmp24 कटनी संवाददाता:- कटनी के बरही में एक होटल संचालक के घर के सामने अवैध सिलेंडर का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन के द्वारा छापामार कार्रवाई की गई इस दौरान नायब तहसीलदार श्रीवास्तव एवं पुलिस मौके पर पहुंची है प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार नगर के विजयराघवगढ रोड पर बुधवार मुन्नू अग्रवाल के घर के सामने अवैध गैस सिलेंडर का वीडियो बनाकर अज्ञात व्यक्ति ने वायरल कर दिया। जानकारी लगते ही नायब तहसीलदार श्रीवास्तव एवं पुलिस शाम 7:00 बजे मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान कुछ भी नहीं मिला,इस दौरान पंचनामा कार्रवाई की गई,वहीं होटल संचालक को छापामारी की जानकारी लगते ही मौके से भाग खड़ा हो गया। प्रशासन की कार्रवाई से नगर में हड़कंप मचा है। गौरतलब है कि इसके पूर्व दो होटल पर प्रशासन के द्वारा छापा मार कार्रवाई करते हुए अवैध सिलेंडर जप्त किए गए थे बहरहाल प्रशासन के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Khabarmp24 कटनी संवाददाता संदीप स्वर्णकार की रिपोर्ट

Leave a Comment

[democracy id="1"]

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*