विजयराघवगढ़ पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, ₹850000 कीमती मोबाइल जब्त

IAS Coaching

विजयराघवगढ़ पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार ₹850000 कीमती मोबाइल जब्त

Khabarmp24 कटनी संवाददाता:- कटनी जिले के विजयराघवगढ पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कबजे से 85 हजार रुपए कीमत के मोबाईल जब्त किया है। बुधवार को दोपहर 2:00 बजे थाना प्रभारी रितेश शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार 28 मार्च को अशफाक हुसैन पिता अल्ताफ हुसैन उम्र 31 साल निवासी विजयराघवगढ वार्ड क्रमांक 9 केजीएन मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों के द्वारा शटर का ताला तोड़कर 18 नग मोबाइल 15000 नगदी चोरी कर लिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। संदेही ग्राम धबैया गुडगडौहा थाना केमोर निवासी महावीर बर्मन को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी रहीश खान एवं अली उर्फ बाबू खान निवासी कैमोर के साथ मिलकर बिना नंबर के पल्सर बाइक के माध्यम से चोरी की वारदात करना कबूल कर लिया,जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी के मोबाइल एवं रिपेयरिंग सामान बरामद कर लिया है। बताया गया कि उक्त चोरों के द्वारा बरही और रीवा में मोबाइल दुकानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है पुलिस ने महावीर बर्मन के कब्जे से चोरी का सामान पल्सर बाइक जप्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। वही अन्य आरोपी रहीश खान एवं अली उर्फ बाबू खान फरार है जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Khabarmp24 कटनी संवाददाता संदीप स्वर्णकार की रिपोर्ट

Leave a Comment

[democracy id="1"]

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*