
कटनी लोकेशन
कोल्ड ड्रिंक मीठा जहर से लोगों की बिगड़ रही सेहत,प्रशासन बेखबर
कच्चे कागज पर खप रहा लाखों करोडों का माल,राजस्व का लग रहा चूना प्रशासन मौन
Khabarmp24 कटनी संवाददाता :- गर्मी की ऋतु आते ही बाजार में तरह-तरह की कोल्ड ड्रिंक की दुकानें सज जाती हैं जहां पर छोटे बच्चों सहित आम जनों की नगर पडते ही पीने का मन पड़ जाता है। कुछ देर के लिए लोगों को बड़ी राहत महसूस होती है मगर इसका दुष्परिणाम शायद लोगों को मालूम नहीं है,डॉक्टरों की माने तो कोल्ड ड्रिंक मीठा जहर के सेवन से आंतों में जलन लिवर इंफेक्शन सहित कई गंभीर बीमारी हो सकती है। गर्मी के समय तरह-तरह के ठंडा पेय जल कोल्ड ड्रिंक से बाजार में खुलेआम बिकता है प्रशासन के द्वारा उनकी कभी जांच परख नहीं की जाती। आलम यह है कि लोग इसके सेवन से बीमार पड़ जाते हैं बावजूद प्रशासन के द्वारा इन पर रोक नहीं लगाई जाती। बताया जाता है कि स्थानी लोगों ने कई बार मामले की शिकायत की जिम्मेदार खाद्य विभाग के द्वारा जांच के नाम पर खाना पूर्ति की गई। कटनी शहर सहित ग्रामीण इलाके बरही विजयराघवगढ, कैमोर,बड़वारा,बहोरीबंद रीठी,खितौली,पिपरिया कला,सिनगौडी,में कोल्ड ड्रिंक का भारी मात्रा में स्टाफ किया गया है। ग्रामीणों की माने तो बिना लाइसेंस के दुकानदारों के द्वारा क्षमता से अधिक माल का स्टाफ कर मनमाने दाम बेचकर लोगों को चूना लगाया जा रहा है,प्रशासन के द्वारा कभी भी दुकानदारों के यहां जांच नहीं की जाती। कच्चे कागज पर लाखों नहीं करोड़ों रुपए का माल खपाया जाता है जिसमें शासन को राजस्व का खुलेआम चूना लगाया जा रहा है बावजूद प्रशासन बेखबर है ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।
Khabarmp24 कटनी संवाददाता संदीप स्वर्णकार पत्रकार







