शासकीय महाविद्यालय बरही के अतिथि शिक्षक को जड़ा थप्पड़….प्राचार्य और लिपिक के सामने खाद-बीज कंपनी के मैनेजर ने मारा थप्पड़….आक्रोशित कालेज स्टाफ पहुँचा थाने….मामला दर्ज

IAS Coaching

कालेज के अतिथि शिक्षक को जड़ा थप्पड़
बरही के सरकारी कालेज की वारदात
खाद-बीज कंपनी के मैनेजर ने जड़ा थप्पड़

कटनी/बरही। कैश का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपनी मेहनत के रुपए मांग लिया, जो खाद-बीज कंपनी के तथाकथित मैनेजर को रास नही आया और उसने आबेश आकर थप्पड़ जड़ दिया। यह सब कुछ कटनी जिले के शासकीय महाविद्यालय बरही में प्राचार्य और लिपिक के सामने अतिथि शिक्षक कैश मोहम्मद अंसारी के साथ कॉलेज कैम्पस के अंदर बुधवार की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे घटित हुआ। एक खाद-बीज कंपनी के तथकथित मैनेजर ने आक्रोशित होकर थप्पड़ जड़ दिया। कालेज के अंदर हुई इस वारदात से आक्रोशित कालेज स्टाफ बरही थाना पहुँच गया, जहां पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने थप्पड़ मारने वाले आरोपी के खिलाफ धारा 352 के तहत मामला दर्ज करते हुए प्रकरण की विवेचना प्रारम्भ कर दी है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी मुताबिक शासकीय महाविद्यालय बरही में जनभागीदारी समिति के अथिति शिक्षक कैश मोहम्मद अंसारी को खाद-बीज कंपनी के मैनेजर ने उस वक्त थप्पड़ जड़ दिया, जब पीड़ित कैश ने अपने ब्याख्यान के 200 रुपए मांगे। इस दौरान कालेज के प्राभारी प्राचार्य डॉ आर के त्रिपाठी और लिपिक रामावतार चौधरी भी मौजूद थे। पीड़ित कैश ने बताया कि अप्रैल माह में पाइयोनियर कंपनी में के कर्मचारी इन्द्रदत्त तिवारी ने उन्हें फील्ड में जाकर ब्याख्यान देने के बदले हर ब्याख्यान 200 रुपए देने की बात कही थी, ब्याख्यान दिलाने के बाद इन्द्रदत्त तिवारी ने उन्हें राशि नही दी थी। बुधवार को करीब 3 बजे इन्द्रदत्त कालेज में आए थे, तभी कैश प्राचार्य के साथ पहुँचे और इन्द्रदत्त तिवारी से अपने 200 रुपए की मांग की तो वे आगबबूला होकर पीड़ित को थप्पड़ मार दिया। बहरहाल पीड़ित का मुलाहिजा कराने के उपरांत बरही पुलिस ने आरोपी पाइयोनियर कंपनी के कर्मचारी इन्द्रदत्त तिवारी के खिलाफ धारा 352 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारम्भ कर दी है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन