
बरही पुलिस की ग्राम सिजहरा में लगी पाठशाला
कटनी। सोमवार की रात बरही थाना पुलिस की पाठशाला ग्राम सिजहरा में संचालित हुई, जहां ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव ने साइबर अपराध नाबालिग के लापता होने के मामलो, सड़क दुर्घटनाओं के संबध में एवम महिला संबंधी अपराधो के बारे में ग्रामीणों को जागरूक रहने की जानकारी दी। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन ने सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया है कि वे अपने अपने थाना क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच पहुँचकर संवाद स्थापित करे। इसी अभियान की कड़ी में बरही के सिजहरा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में टीआई श्री यादव ने नशा न करने की सलाह ग्रामीणों को दी। साथ ही गाड़ी चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने , सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति की मदद करने की भी जानकारी दी गई। इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, प्रधान आरक्षक अजय पाठक मौजूद रहे।







