मतदान केंद्रों में पसरा सन्नाटा… तेज धूप से वोटिंग पर खलल…11 बजे तक 27 फीसदी मतदान…बरही क्षेत्र में कही भी नही दिखी कतार

IAS Coaching
oppo_2

मतदान केंद्रों में पसरा सन्नाटा
बरही क्षेत्र के मतदान केंद्रों में नही दिखी कतार
Katni/कटनी। तेज धूप, फसल गहाई-कटाई और बारात का सीजन होने के साथ ही विपक्ष की भमिका नगण्य सा होने के चलते

oppo_1026
J मतदान में खलल देखने को मिला है। आलम यह है कि साढ़े 10 बजे के बाद ज्यादातर मतदान केंद्र खाली पड़े हुए थे, कही भी कतार देखने को नही मिली, मतदान केंद्रों में सन्नाटा छाया हुआ था। हालांकि वोटिंग प्रतिशत में नगरीय क्षेत्र की तुलना ग्रामीण क्षेत्र में अधिक वोटिंग होने की खबरे भी आ रही है। सुबह 11 बजे तक बरही क्षेत्र में 25 फीसदी मतदान हुए थे, जबकि करौदीकलां के आदिवासी मुहल्ले के केंद्र में 35 फीसदी मतदान हो चुका था। 11 बजे के बाद मतदान की रफ्तार में ब्रेक सा लगा हुआ था।

11 बजे तक यह थी स्थिति
बरही के मतदान केंद्र क्रमांक 195 में 975 वोटर संख्या में 213 पड़े थे। मतदान केंद्र क्रमांक 197 के
480 वोटर में से 121 मतदाताओं ने वोट किया था। मतदान केंद्र 194 के 1129 मतदाता संख्या वाले इस केंद्र में 333 मतदाताओं ने 11 बजे तक वोट किया था । इसी तरह नगर परिषद बरही के हरतला टोला मतदान केंद्र 191 के 784 वोटरों में से 259 मत पड़े थे, जबकि केंद्र क्रमांक 198 के 969 मतदाताओं में 300 मतदान हो चुके थे।

करौदी में 11 बजे तक 35 फीसदी मतदान
भले ही किसी भी मतदान केंद्र में कतार देखने को नही मिली, लेकिन बरही तहसील क्षेत्र के केंद्र क्रमांक 212 करौदी कलां आदिवासी मोहल्ला के मतदाताओं में गजब उत्साह देखा गया। यहां 776 मतदाताओं में से 276 मतदाताओं ने वोट कर लिया था। हालांकि यहां भी 11 बजे के बाद सन्नाटा पसर गया था।

इधर मतदान केंद्र 203 में दिखा उत्साह
शासकीय महाविद्याल बरही में ग्राम खन्ना के संदीप कालोनी व पंचमुखी कालोनी के लिए बने केंद्र क्रमांक 203 में 498 वोटरों में सुबह 11 बजे तक 125 मतदाताओं ने वोट किया था।

इधर मतदाताओं का इतंजार करते भाजपाई
बरही के कटनी रोड स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 194, 195, 197, 198 के बाहर भाजपा के पदाधिकारी मतदाताओं के बाहर निकलकर मतदान करने का इंतजार करते हुए अपनी रणनीति बनाने में जुटे रहे, जबकि विपक्ष का कोई भी व्यक्ति दूर-दूर तक नजर नही आ रहा था।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन