बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर में बाघ की मौत…मौके पर पहुँचे आला-अधिकारी…कर रहे पड़ताल

IAS Coaching

बांधवगढ़ के पनपथा कोर में बाघ की मौत

उमरिया (ब्यूरो रिपोर्ट)। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत पनपथा कोर के बघड़ो बीट में बाघ का शव बरामद हुआ है। मृत बाघ की उम्र करीब 5 से 6 साल की बताई जा रही है। बाघ का शव मिलने की खबर से विभाग में हड़कंप की स्थिति है। बहरहाल मौके पर बीटीआर के अधिकारियों के साथ ही चिकित्सकों की टीम पहुँचकर पूरे मामले की जांच करने में जुट गए है।

सूत्रों की माने तो बाघ की मौत आपसी संघर्ष की वजह से हुई है,हालांकि जानकारी के बाद उच्च अधिकारी और चिकित्सक टीम मौके पर पहुंच गई है,जो घटना स्थल देख मौत के कारण को और अधिक साफ कर सकेंगे। इसके अलावा मृत युवा बाघ कौन सा है,यह भी आधिकारिक रूप से साफ नही है,हालांकि घटना स्थल पनपथा कोर के बघड़ो बीट के आसपास अननोन टाइगर्स की मूवमेंट रहती रही है,माना जा रहा है कि इन्ही में से किसी बिना आईडी वाले मेल टाइगर की मौत हुई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन