देखे वीडियो। जबलपुर के सात-फेरे गार्डेन में अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज का विराट आयोजन जारी, परिचय एवं विवाह महायज्ञ में दूर-दूर से पहुँचे है समूचे मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ से स्वर्णकार के लोग, वैवाहिक जोड़ो को गृहस्थी का समाज उपहार में भेंट

IAS Coaching

जबलपुर। अयोध्यावासी अवधिया स्वर्णकार समाज मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के तत्वाधन एवं स्वर्णकार विकास समिति जबलपुर के संयोजन में 2 दिवसीय सामूहिक परिचय एवं विवाह सम्मेलन का आयोजन जबलपुर स्थित सात-फेरे गार्डेन में जारी है।


पहले दिन 3 फरवरी को विशाल शोभायात्रा के उपरांत मंच में बालरूप में विराजमान प्रभु श्रीराम की पूजा-आरती के बाद विवाह योग्य युवक-युवती परिचय का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ, जो राततक चलता रहा। दूसरे दिन आज 4 फरवरी की सुबह 11 बजे से वैवाहिक कार्यक्रम का सिलसिला जारी है। खबर लिखे जाने तक 4 बजे तक 10 नवयुगल जोड़े परिणय-सूत्र में बध चुके थे और विवाह का कार्यक्रम अनवरत चल रहा है। इस आयोजन में समूचे मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ से करीब 20 हजार से अधिक स्वर्णकार समाज के लोग सहभागिता निभाने पहुँचे है। मंच का सफल संचालन जबलपुर विकास समिति के वरिष्ठ मार्गदर्शक मदम मोहन सोनी, आनंद सराफ बरही, शिक्षक दीपक सोनी जबलपुर, राजेन्द्र सोनी कटनी संभाले हुए है।
सारी व्यवस्थाएं निःशुल्क
सम्मेलन समिति अध्यक्ष प्रमोद सोनी, मनीष सोनी ने बताया कि सम्मेलन में आने वाले स्वाजातीय बंधुओ के लिए भोजन, आवास सहित सारी व्यवस्थाएं निःशुल्क है। सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे इसके लिए समाज के ऊर्जावान कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ सेवाए दे रहे है।

गृहस्थी की सम्पूर्ण सामग्री भेंट
विवाह बंधन में बंधने वाले सभी वैवाहिक जोड़ो के लिए आयोजन समिति द्वारा गृहस्थी सम्पूर्ण सामग्री भी उपहार स्वरूप भेंट की जा रही है। सोने का मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, आलमारी, पलंग, सोफा, ड्रेसिंग टेबल, मिक्सर ग्राइंडर, आयरन प्रेस, बर्तन सहित किचन की अन्य सामग्री शामिल है। जो समाज के अलग-अलग दानवीरों द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
मंच के माध्यम से समाज के अलग-अलग क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले, विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभाओं में मेडल, मोमेंटो व प्रसस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में उल्लास
3 फरवरी को दिनभर चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान बच्चों द्वारा उम्दा प्रस्तुतियां पेश कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात 12 बजे तक यह कार्यक्रम चलता रहा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन