बीटीआर के वन परिक्षेत्र कलवाह के आरएफ़ क्रमांक 255 में नर बाघ शावक की मौत की खबर, पोस्टमार्टम उपरान्त अंतिम संस्कार की तैयारी

IAS Coaching

नर बाघ शावक की मौत
एमपी के बीटीआर अंतर्गत वन परिक्षेत्र कलवाह के आरएफ़ क्रम 255 में गश्ती के दौरान मृत अवस्था मे बाघ मिलने की खबर के बाद पार्क प्रबंधन में हड़कम्प है। वन परिक्षेत्र कलवाह में मिले दो वर्षीय मृत नर शावक बाघ का जबलपुर से आये वन्य प्राणी विशेषज्ञ चिकित्सको की अगुवाई में पीएम की कार्यवाही की जा रही है। खबर है कि जबलपुर से आये वन्य प्राणी विशेषज्ञ एवम चिकित्सक डॉ निधि राजपूत, डॉ हमजा एवम मानपुर के वन्य प्राणी चिकित्सक पीएम की कार्यवाही में जुटे हुए है। पीएम उपरान्त मृत नर बाघ शावक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बहरहाल इस पूरे मामले में फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नही है। आधिकारिक रूप से अबतक कोई भी स्टेटमेंट सामने नही आया है। मौके पर दूसरे बाघ के पगमार्क मिलने की भी खब्त है,जिससे प्रथम दृष्ट्या दो बाघों में टेरिटरी के लिए आपसी भिड़ंत की संभावना जताई जा रही है।
अभी हाल के महीनों में जिस तरह अलग अलग परिक्षेत्रों में टाइगर मौत के मामले सामने आए है,वो वन्य प्रेमियों के लिए चिंता का विषय है,वही पार्क अमले पर भी बड़ा सवाल है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत