भदार नदी मे पोकलेन मशीन से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, करकटी खदान की दे रहे टीपी

IAS Coaching

ù

भदार नदी मे पोकलेन मशीन से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, करकटी खदान की दे रहे टीपी

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

शासन को लगा रहे चूना

बंदूक की नोक पर हो रहा रेत का मनमाना खनन व परिवहन

उमरिया जिले में रेत माफिया नियमों को ताक मे रखकर भदार नदी से रेत का उत्खनन व परिवहन कर रहे है। निकासी के अधिकृत ठेकेदार करीब एक हफ्ते से पड़वार स्थित भदार नदी से बेख़ौफ़ अवैध रेत निकासी कर रहे है। जिले खनिज राजस्व पुलिस माइनिंग विभाग के जिम्मेदार चुप्पी साधे है। इस मामले में बताया जाता है कि अधिकृत रेत ठेकेदार ग्राम पड़वार से अवैध रेत निकासी कर रहा है। बताया जाता है कि पाली तहसील क्षेत्र के करकटी खदान की टीपी दे रहे है। माफिया नियमों को ताक मे रखकर रेत का अवैध उत्खनन कर शासन को जमकर चूना लगा रहे हैं। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। गौरतलब है कि उमरिया जिले में अधिकृत रेत निकासी का काम निविदा के आधार पर बाबा महाकाल मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड को मिला है। रेत माफिया के गुर्गे बंदूक लेकर घुमते है और अमरपुर स्थित सलैया के पिपही नदी मे अवैध उत्खनन बेखौफ किया जा रहा है। रोजाना दर्जनों ट्रकों मे रेत भरकर परिवहन किया जा रहा है। बताया जाता है कि यहाँ कटनी जिले के एक खदान की टीपी का उपयोग कर अवैध रूप से रेत निकासी की जा रही है और शासन व प्रशासन मौन है और राजस्व का चूना लगाया जा रहा है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत