- गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल जबलपुर से एक महिला समेत 20 कैदी हुए रिहा,उनका आचरण देखकर रिहा किया गया
(म प्र) 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर से एक महिला समेत 20 कैदियों को रिहा किया गया। यह सभी कैदी 14 वर्ष की सजा काट के रिहा हुए हैं जहां अच्छे आचरण के चलते उन्हें रिहा किया गया है। जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 20 कैदियों को केंद्रीय जेल से रिहा किया गया है जिसमें एक महिला भी शामिल है। यह सभी कैदी 14 वर्ष की सजा काटकर रिहा हुए हैं अच्छे आचरण के चलते इन्हें रिहा किया गया है वही कैदियों को जेल में प्रशिक्षण अपने कार्य को लेकर दिया गया है जिससे वह अपने आने वाले समय में अपना रोजगार कर सकेंगे।
✍️Khabarmp24.com







