बिना नक्शा पास किए नजूल भूमि पर खुलेआम निर्माण,नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल,बरगवां क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर निर्माण कार्य जारी,जिम्मेदारों की भूमिका पर सवाल

IAS Coaching

बिना नक्शा पास किए नजूल भूमि पर खुलेआम निर्माण, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
बरगवां क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर निर्माण कार्य जारी,जिम्मेदारों की भूमिका पर सवाल

कटनी। कटनी शहर के बरगवां सहित अलग-अलग क्षेत्रों में नजूल भूमि पर बिना अनुमति और बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य बेखौफ जारी हैं, लेकिन संबंधित नगर निगम की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बरगवां क्षेत्र में कई स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। इनमें कुछ निर्माण ऐसे बताए जा रहे हैं, जिनके लिए न तो आवश्यक अनुमति ली गई है और न ही नक्शा स्वीकृत कराया गया है। ऐसे में नजूल भूमि पर निर्माण और कब्जे को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल
लोगों का आरोप है कि नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की जानकारी के बावजूद निर्माण कार्य जारी हैं। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जांच कराकर यह स्पष्ट करने की मांग की है कि संबंधित भूमि का स्वामित्व क्या है और निर्माण के लिए आवश्यक अनुमति एवं नक्शा स्वीकृत है या नहीं।
शासन को राजस्व नुकसान की आशंका
नजूल भूमि पर यदि बिना अनुमति निर्माण या कब्जा किया जा रहा है तो इससे शासन के राजस्व और शासकीय भूमि की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बरगवां सहित कटनी शहर में ऐसे निर्माण स्थलों का सर्वे कराया जाए और नियम विरुद्ध पाए जाने वाले निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए,अब देखना होगा कि नगर निगम और राजस्व विभाग इस मामले में जांच कर क्या कार्रवाई करता है।

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें संदीप स्वर्णकार पत्रकार कटनी मो. 9893249335

Leave a Comment

[democracy id="1"]