
स्टॉक की मिट्टी युक्त रेत बेचकर लोगों को लगाया जा रहा चूना, प्रशासन मौन
मनमाने दामों पर रेत बेचने का आरोप, आमजन परेशान
कटनी/उमरिया। जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाढ़-चाड़ में संचालित रेत स्टॉक को लेकर लोगों में नाराजगी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्टॉक से मिट्टी युक्त रेत बेची जा रही है, जबकि इसके लिए लोगों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि एक ओर निर्माण कार्यों में रेत की मांग बनी हुई है और बाजार में इसके दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को गुणवत्ता को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अधिक कीमत चुकाने के बावजूद उन्हें मिट्टी युक्त रेत दी जा रही है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से रेत के स्टॉक की जांच कराने, रेत की गुणवत्ता की जांच करने और निर्धारित दरों पर बिक्री सुनिश्चित कराने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
कटनी उमरिया जिले में रेत माफिया का कब्जा
कटनी उमरिया जिले में रेत माफिया का कब्जा होने से रेत के दाम आसमान छू रहे और आमजन खरीदने को मजबूर है,वहीं रेत माफियाओ की फ्लाइंग टीम रात में सक्रिय होकर ग्रामीण इलाके में दहशत मचा रही लोगों के वाहन पकड़कर पुलिस के हवाले कर
रहे हैं वहीं वाद विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही के कारण कभी भी बड़ी घटना हो सकती है वहीं लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर रेत की गुणवत्ता और कीमतों की निगरानी कौन करेगा और आमजन को राहत कब मिलेगी। मामले में प्रशासन की जांच और कार्रवाई के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रहे हैं वहीं वाद विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही के कारण कभी भी बड़ी घटना हो सकती है वहीं लोगों में आक्रोश व्याप्त है।




