एंकर
(म प्र) मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के छिरहाई गांव में घर से रोटी चुरा कर खा लेने पर कुत्ते को खौफनाक सजा दी गई पहले उसे पेड़ से बांध दिया गया फिर उसे लठमारकर मौत के घाट उतार दिया गया। देर तक कुत्ता चिल्लाता रहा लेकिन उसकी कोई ना सुनी आखिरकार रोटी की सजा उसे मौत मिली। वहीं कुत्ते के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले लोगों के विरुद्ध रामनगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है पड़ोसी की शिकायत पर पुलिस ने मामले को संज्ञान मे लिया और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 04/24 धारा 429 और 11 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार अभिषेक सोनी की रिपोर्ट पर अनिल, पार्वती,सोनेलाल और राजू बंसल के खिलाफ प्रकरण कायम किया है। बताया जाता है कि आरोपियों ने कुत्ते का कत्ल इसलिए कर दिया क्योंकि उनके घर में रखी रोटी खा लिया था। जिससे नाराज होकर सभी ने कुत्ते को पहले बांध दिया और बांस के डंडों से पिटाई कर उसे मौत की नींद सुला दी। कुत्ते के साथ क्रूरतम मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ है। जिसके बाद रामनगर पुलिस ने मामले को संज्ञान मे लिया और तस्दीक की। मामले की पुष्टि होने के बाद आरोपियों के नामदज शिकायत दर्ज कर किया गया और मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।
बाईट – संतोष तिवारी थाना प्रभारी







