एमपी के मोहन हुआ राजतिलक, सीएम के साथ 2 डिप्टी सीएम ने ली शपथ, ….पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत 11 राज्यो के मुख्यमंत्री रहे मौजूद

IAS Coaching

मध्यप्रदेश के मोहन का हुआ राजतिलक
एमपी के नए सीएम ने शपथ ली। पूरा समारोह 12 मिनट तक चला। कार्यक्रम को कोई भाषण नही, फोटो सेशन हुआ।
मध्यप्रदेश में नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन सिंह यादव की शपथ के साथ ही उनका राजतिलक कर दिया गया है। उनके राजतिलक के दौरान बतौर साक्षी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री और तमाम केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन मंच बनाए गए थे। सामने के मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अलावा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले मोहन यादव के लिए कुर्सी लगाई गई थी, जबकि एक तरफ साधु – संतो और मंहतों को जबकि दूसरे तरफ के मंच पर अतिथियों को बिठाया गया था। मुख्यमंत्री के बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और उसके बाद दूसरे उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल को शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने ईशपर के नाम पर पद और गोपनियता की शपथ ली।

पहले इनके भाग्य का फैसला, फिर केबिनेट विस्तार
प्रदेश के कद्दावर नेताओ में सुमार कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, भूपेंद्र सिंह, बिसाहलाल सिंह, विजय शाह, जयंत मलैया को कौन सी जिम्मेदारी सौपी जाए, इस पर अभी मंथन-चिंतन के बाद नए मंत्रिमंडल का गठन होगा। उम्मीद लगाई जा रही थी कि सीएम व डिप्टी सीएम के साथ 10 अन्य को केबिनेट मंत्री बनाकर शपथ दिलाई जाएगी, लेकिन ऐसा नही हो, अब इसका फैसला भी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा से प्रदेश की फीडबैक लेने के उपरांत केंद्रीय नेतृत्व द्वारा ही तय होने की संभावना है।

उमा भारती के बाद दूसरी बार भव्य कार्यक्रम
गौीतलब है कि मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में दूसरी बार भव्य स्तर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके पहले वर्ष 2003 में उमा भारती को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ही शपथ दिलाई गई थी। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे।
यह नेता रहे मौजूद
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम बीजेपी नेता मौजूद रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन