विजयराघवगढ़ विधानसभा में तीसरे नंबर पर NOTA, 3398 वोटरों को रास नही आए कोई भी उम्मीदवार, भाजपा-कांग्रेस के बाद सबसे अधिक NOTA को मिले वोट, निर्दलीय के पीछे चल रहे सपा के उम्मीदवार, 1538 पर पंचर हो गई राममिलन की साइकिल

IAS Coaching

विजयराघवगढ़ विधानसभा के 3398 वोटरों को रास नही आए कोई भी उम्मीदवार भाजपा-कांग्रेस के बाद सबसे अधिक NOTA को मिले वोट
1538 पंचर हो गई राममिलन की साइकिल

कटनी के विजयराघवगढ़ में संजय पाठक के अलावा कोई दूसरा विकल्प है ही नही…यहां आत्मा की आवाज सुनकर वोटर मतदान करते है और इस बार भी यही हुआ। 98 हजार से अधिक मत हासिल कर भाजपा के संजय पाठक शानदार जीत दर्ज करते हुए 5वी बार विजयराघवगढ़ के प्रधान सेवक बन गए है। प्रेषक महेश मंडलोई ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौपा। इस दौरान उनकी माँ पूर्व महापौर श्रीमती निर्मला पाठक, धर्मपत्नी श्रीमती निधि पाठक व पुत्र यश पाठक मौजूद रहे।

कटनी। विजयराघवगढ़ विधानसभा-92 का चुनाव परिणाम चौकाने वाला नही, बल्कि सबक सिखाने वाला जरूर है। यहां 181549 मत ईव्हीएम मशीन में पड़े थे। भाजपा के संजय पाठक को 98 हजार 10 मत मिले है, जो अपने निकटतम प्रतिद्वंदी काँग्रेस के नीरज सिंह से 24 हजार 3सौ 48 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज करते हुए पाँचवी विधानसभा पहुँच रहे है। कांग्रेस के नीरज सिंह को 73हजार 604 वोट हासिल हुआ, जो दूसरे नंबर पर है, यहां तीसरे नंबर पर कोई उम्मीदवार नही है बल्कि NOTA में 3398 वोट पड़े है यानी इतने वोटरों को कोई भी उम्मीदवार पसंद ही नही आया।

चौथे में नंबर में गोंगपा के लईक
तीसरे नंबर पर नोटा में वोट पड़े तो चौथे नंबर पर विजयराघवगढ़ में गोंगपा और बहुजन के उम्मीदवार लईक अहमद कुरैशी को 3192 मत हासिल हुआ

सपा से अधिक निर्दलीय को मिले वोट
विजयराघवगढ़ में साइकिल पर सवार होकर विधायक बनने की चाह लेकर मैदान में उतरे राममिलन विश्वकर्मा को 1538 वोट ही मिले, ये सपा के उम्मीदवार थे, इनसे अधिक निर्दलीय उम्मीदवार रामभुवन त्रिपाठी को 1817 वोटरों ने पसंद किया। आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार रश्मि श्रीवास्तव को 1063 लोगो ने वोट किया है। जबकि बहुजन मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार पत्रकार हरकेश चौधरी को 224 वोट पाकर संतोष करना पड़ा है।

इधर नीरज सिंह बघेल को 374
निर्दलीय उम्मीदवार नीरज सिंह बघेल के अंगूठी चुनाव चिन्ह को विजयराघवगढ़ विधानसभा के 374 वोटरों ने पसंद करते हुए वोट दिया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन