
कटनी के बरही में पागल कुत्ते का कहर
कटनी। जिले के नगर परिषद बरही क्षेत्र में पिछले 2 दिन से एक पागल कुत्ता कहर बरपा रहा है। पलक झकते ही बच्चों को काटकर लहूलुहान कर रहा है। नगर के वार्ड क्रमांक 11 खितौली मार्ग क्षेत्र में रविवार को 4 लोगो का काटकर घायल कर दिया था तो वही आज सोमवार को 4 अन्य लोगो को काटकर लहूलुहान कर दिया। वार्ड क्रमांक 15 क्षेत्र में आज 4 लोगो को पागल कुत्ते ने जब काटकर जख्मी कर दिया तब क्षेत्र के वार्ड पार्षद ने पागल कुत्ते को पकड़ने की गुहार अध्यक्ष व सीएमओ से लगाई है। शनिवार को सरस्वती पिता सुशील वर्मन, दीपांजलि पिता दिनेश, विनय पिता मथुरा व आशीष पिता छोटेलाल को काटकर जख्मी किया था, सभी घायली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही में भर्ती कराया गया था, आज एक बार फिर 4 लोगो को पागल कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया।लLक़लकल्प







