
उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पखुड़री निवासी रामदास द्विवेदी पिता कमला प्रसाद द्विवेदी उम्र 45 साल की हत्या कर दी गई पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बचहा निवासी सूत्रभान कोल ने मृतक से मोटरसाइकिल मांगा था मोटरसाइकिल नहीं देने पर उसे पर लकड़ी से हमला कर दिया जिससे वह खून से लथपथ हो गया और उसे तड़पता देख गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।वहीं घटना से सनी फैल गई मामले की सूचना लगते ही इंदवार पुलिस मौके पर पहुंची मर्ग प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच मे लिया वहीं आरोपी मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल लेकर आरोपी भाग खड़ा था पुलिस सूत्रों के आधार पर पुलिस ने सूत्रभान कोल 22 कमलेश कोल 34 को गिरफ्तार कर लिया कड़ी पूछताछ के बाद सूत्रभान ने हत्या करना कबूल कर लिया पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है। 








