कटनी मे खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान उपार्जन हेतु 77 केन्द्रों का निर्धारण

IAS Coaching

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान उपार्जन हेतु 77 केन्द्रों का निर्धारण


==================================================
कटनी । कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित जिला उपार्जन समिति की बैठक में जिले में धान उपार्जन कार्य हेतु 77 उपार्जन केन्द्रों का निर्धारण किया गया।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री बालेंद्र शुक्ला ने बताया की तहसील विजयराघवगढ़ अंतर्गत बांणसागर पुल बरही में बड़े वाहनों का आवागमन बंद होने के कारण इटौरा के कृषकों धान खरीदी हेतु सुविधा की दृष्टि से पृथक से पूर्व की भांति उपार्जन केन्द्र इटौरा स्थापित किये जाने हेतु पात्र स्व-सहायता समूह के माध्यम से कराये जाने हेतु शासन को प्रस्ताव प्रेषित किये जाने का निर्णय जिला उपार्जन समिति द्वारा लिया गया। इसके अतिरिक्त तहसील बरही अंतर्गत हदरहटा, उबरा में उपार्जन केन्द्र खोले जाने हेतु दो संस्थाओं को तृतीय केन्द्र संचालन की अनुमति हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया। तहसील बहोरीबंद अंतर्गत हथियागढ़ उपार्जन केन्द्र हेतु पूर्व में प्रेषित विपणन बहोरीबंद की अनुमति प्राप्ति उपरांत स्थापना सम्बंधी कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।

उपार्जन का कार्य 01 दिसंबर से 19 जनवरी तक किया जावेगा। इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य रूपये 2183 रुपए निर्धारित है।
Jansampark Madhya Pradesh

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत