शहडोल से बड़ी खबर- करंट का बिछा था जाल, चपेट में आया बाघ, हुई मौत, साक्ष्य छिपाने आग में जलाया, 11संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार, खेत की फसल बचाने फैलाए थे करंट का जाल

IAS Coaching

खेत की फसल जंगली जानवरों से बचाने करंट का जाल फैलाया गया था, जिसकी जद में बाघ आ गया। कानून से बचने आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने का खूब प्रयास किया, लेकिन जंगल के कानून से वे नही बच पाए। पूरा मामला मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जैतपुर वनक्षेत्र का है। 11 संदेहियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल करंट से बाघ की मौत होने से आरोपी घबरा गए और बाघ के नाखून, बाल, दांत निकालकर आग के हवाले कर दिए।

शहडोल जिले के वन विभाग की टीम ने बाघ के शिकार होने के मामले में 11 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से बाघ के दांत, नाखून और मूंछ के बाल भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा बाघ को मारने में उपयुक्त किए गए औजार में से कटिया तार सहित अन्य औजार बरामद हुए हैं।


इस पूरे मामले में मिली जानकारी के मुताबिक शहडोल वन मंडल के जैतपुर वन परिक्षेत्र के लफदा बीट से लगे जंगल के आसपास स्थानीय किसानों के द्वारा खेत की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए करंट से दौड़ रही तार बिछाई जाती है, जंगली सुअरों से फसल बचाने के लिए यह उपाय किया जाता है, केकिन इस बार करंट की चपेट में आने बाघ की मौत होने पर ग्रामीण किसानों ने बाघ के दांत नाखून और मूंछ के बाल निकालकर उसे जंगल में फेंक दिया था।
शहडोल के वन परिक्षेत्र जैतपुर के वन विभाग की टीम को बाघ के अवशेष बरामद हुए तब वन विभाग के द्वारा जांच उपरांत मामला समझ आया कि यह कोई साधारण मौत नहीं बल्कि शिकार का मामला है। टीम के द्वारा मौके पर डाक स्क्वाड बुलाकर जांच प्रारंभ की वही पशु चिकित्सकों के द्वारा बाघ का चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत उसका शव दाह कर दिया गया है।
बाघ के संदिग्ध मौत के बाद वन विभाग की टीम ने मामले की जांच में कुछ संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की है जिसमें 11 आरोपियों के द्वारा बाघ को करंट से फसाने और उसे मार कर जंगल में छिपा देने की बात कबूली है। पकड़े गए आरोपियों के पास से बाघ के दांत नाखून और मूंछ के बाल भी बरामद किए गए हैं इसके साथ ही इस पूरे घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त हथियार,औजार भी बरामद किया गया है। इसके अलावा आरोपियों के पास से पूर्व में सूअर के शिकार किए जाने और उनके पास से सूअर के दांत इत्यादि भी बरामद किए गए है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन