
संत नामदेव महाराज की जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा
बरही/कटनी । धार्मिक नगरी बरही में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर में नामदेव समाज द्वारा संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की जयंती उत्साह पूर्वक मनाई जाएगी। नामदेव समाज के द्वारा जानकारी दी गई कि देव उठनी एकादशी ग्यारस दिन गुरुवार को सुबह 9 बजे नामदेव मोहल्ला से विशाल शोभायात्रा निकाली जावेगी जो नगर भ्रमण कर मंगल भवन पहुंचेगी जहां धार्मिक आयोजन के साथ ही सांस्कृतिक आयोजन व मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित होगा विभिन्न कार्यक्रमों के साथ भोजन-प्रसाद का भी वितरण होगा। नामदेव एकता परिषद एवं नामदेव युवा वाहिनी के पदाधिकारी सभी समाजिकजनों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।







