एमपी के कटनी के प्रॉपर्टी डीलर को साढ़े 3 करोड़ की ब्लैकमेलिंग करने वाली छत्तीसगढ़ की महिला की जमानत अर्जी खारिज, माधवनगर के प्रॉपर्टी डीलर सुशील मोटवानी बने हुए थे बैकमेलिंग का शिकार, अधिवक्ता सत्येंद्र चनपुरिया ने पेश किए थे ब्लैकमेलिंग के साक्ष्य

IAS Coaching

माधवनगर के प्रतिष्ठित प्रापर्टी डीलर सुशील मोटवानी को करीब साढे तीन करोड की ब्लेकमेलिंग करने वाली महिला सरगना रीत बलवानी की जमानत अर्जी खारिज, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

सुशील मोटवानी के अधिवक्ता सत्येन्द्र चम्पुरिया ने माननीय हाईकोर्ट में पेश किये ब्लैकमेलिंग के साक्ष्य

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी में छत्तीसगढ़ की महिला कटनी के माधवनगर के प्रॉपर्टी डीलर को ब्लैकमेल कर रही थी, जिसकी जमानत अर्जी को माननीय हाईकोर्ट जबलपुर ने खारिज कर दिया है। माधवनगर के प्रतिष्ठित प्रापर्टी डीलर सुशील मोटवानी को करीब साढे 3 करोड रूपये की ब्लैकमेलिंग करने वाली महिला सरगना रीत बलवानी को माननीय हाईकोर्ट जबलपुर ने जमानत अर्जी खारिज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।सुशील मोटवानी के पक्षकार अधिवक्ता श्री सत्येन्द्र चम्पुरिया ने ब्लैकमेलिंग के साक्ष्य पेश कर महिला सरगना को कडी से कडी सजा देने अपना पक्ष रखा।रीत बलवानी के अधिवक्ता मनीष दत्त ने बचाव में अपनी दलील दी करीब डेढ घंटे बहस के बाद लेकिन माननीय जस्टिस श्री विशाल धाकडे ने दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद आरोपी रीत बलवानी की जमानत अर्जी खारिज कर जेल भेजने के आदेश दिये।

4 लोगो के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला
बता दे कि माधवनगर पुलिस ने कुछ माह पूर्व विशाल नगर कपूर होटल के पीछे रायपुर निवासी रीत बलवानी समेत लालघाटी भोपाल निवासी नीत देवानी पिता नरेश देवानी बाम्बे होटल के पीछे माधवनगर निवासी प्रताप राय सतना सिंधी कैम्प निवासी शारदा पारवानी के खिलाफ धारा 384,386,389,506बी34के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।
इन साक्ष्यों के आधार पर अर्जी खारिज
करोडो के बैंक रिकार्ड, कार, भवन, जेवरातों समेत विदेश की हवाई यात्राओं के साक्ष्य के आधार पर जमानत अर्जी खारिज हुई। प्रापर्टी डीलर सुशील मोटवानी के पक्षकार अधिवक्ता सत्येन्द्र चम्पुरिया ने माननीय न्यायालय के समक्ष अपने पक्षकार की तरफ से ब्लेकमेलिंग का चिट्ठा पेश करते हुये बताया कि सुशील से रीत बलवानी ने 1करोड 80लाख के बैंक टांजेक्शन 70लाख का रायपुर में मकान 19लाख की कार 40लाख की एफडी 45लाख का सोना बैंकाक दुबई हवाई यात्राएं इंडिया में एक सैकडा हवाई यात्राएं महिला आरोपी ने सुशील को ब्लैकमेल करते हुये की जिसके साक्ष्य मौजूद है।
सुशील ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि रीत बलवानी व उसके साथी गिरोह ने पारिवारिक सामाजिक और व्यापारिक प्रतिष्ठा को झूठे बलात्कार जैसे आरोप में फंसवाने की धमकी दी थी अपने सम्मान को बचाने के लिये ब्लैकमेलर महिला सरगना रीत बलवानी ने 3/2/2017 को 6लाख आरटीजीएस से लिये।21/2/2017 को 5लाख10हजार रूपये लिये।अन्य दिनांक को करीब 40लाख रूपये ऐंठे।एक कार आई 20 एक एक्टिवा स्कूटर एक एवेजर मोटरसाइकिल 20तोला सोना जेआर ज्वेलर्स सराफा बाजार रायपुर से करीब एक करोड रूपये तक ऐंठ चुकी।

महिला ने सुशील मोटवानी को पति बनाकर बनायी फर्जी वोटर आईडी

आवेदक की फर्जी पत्नी बनकर जिला कटनी मध्य प्रदेश में मोना मोटवानी पति सुशील कुमार मोटवानी के नाम से भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता फोटो पहचान पत्र में फर्जी पत्नी बनकर मतदाता पत्र वोटर आईडी कार्ड बनवाया गया है। आवेदक की अनावेदिका द्वारा हत्या करा कर उक्त फर्जी आईडी के आधार पर संपूर्ण जायदाद और बैंक का नगद धन हड़पने की मनसा है।

गिरोह के सदस्यों ने भी मौके का फायदा उठाकर ऐंठे रूपये और सामान
सुशील मोटवानी ने पुलिस शिकायत में बताया था कि ब्लैकमेंलिग की सरगना रीत बलवानी के गिरोह सदस्य प्रताप राय कई बार शराब पीने रूपये ले गये।शारदा पारवानी ने नारायण दास घनश्याम दास के यहां से 40हजार के चादर कपडे ब्लैकमेंलिग कर ऐंठे।नीत देवानी लाखों रूपयों की मांग कर रीत बलवानी को संरक्षण दे रहा है।खेम्या बाधवानी रीवा निवासी की पुत्री खुशबू बाधवानी संजू बाधवानी ने पलंग कुर्सी पैसा की मांग की।सतना निवासी शारदा पारवानी की पुत्री एडीएम निवासी नेहा ने कई बार ब्लैकमेंलिग कर 10-10हजार रूपये लिये।सुशील ने पुलिस को बताया कि उनका कर्मचारी राहुल बाधवानी ने पैसा पहुंचाया। ब्लैकमेलरों के पूरे तथ्य और साक्ष्य उनके पास मौजूद है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन