कटनी/बरही।। अंधेरें में उबरा गांव का 100 से अधिक घर, 25 को निकालकर 63 केवी का लगवा रहा था विद्युत विभाग, मजदूर से चड़वा रहे थे ट्रांसफार्मर, आया करंट, झुलस गया था मजदूर अब उबरा गांव में 3 दिन से लाइट बंद, उसी ट्रांसफार्मर में नही है करंट गांव के 100 कनेक्शनधारी परेशान

IAS Coaching

25 को निकालकर 63 केवी का लगवा रहा था विद्युत विभाग

मजदूर से चड़वा रहे थे ट्रांसफार्मर, आया करंट, झुलस गया था मजदूर

अब उबरा गांव में 3 दिन से लाइट बंद, उसी ट्रांसफार्मर में नही है करंट

गांव के 100 कनेक्शनधारी परेशान

 

कटनी। उबरा गांव में 2 दिन पूर्व जिस ट्रांसफार्मर को बदलते वक्त एक प्राइवेट मजदूर झुलस गया था, अब उसी ट्रांसफार्मर में करंट न होने से इस गांव के 100 से अधिक घरों में अंधेरा छाया हुआ है। विद्युत विभाग बरही के घोर लापरवाही से जहां गरीब मजदूर झुलस गया, तो वही अब ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताया गया है कि उबरा के वार्ड क्रमांक 11,12,13 एवं 14  विशेषकर आदिवासी बस्ती पूरी तरह से अंधेरे में है। यहां के ग्रामीण मारू कोल, चंदू कोल, पंचम कोल ,अंबिका केवट, छकौड़ी सेन, दिलीप तिवारी आदि सैकड़ों लोग परेशान है। 3 दिन से अंधेरे में जीवन यापन करने मजबूर है। गौरतलब है कि विद्युत विभाग बरही द्वारा 2 दिन पूर्व यहां 25 केबी का ट्रांसफार्मर हटाकर 63 केवी लगवा रहा था, जिसमे मजदूर सुखबदन को लाइनमैन बनाकर ट्रांसफार्मर बदलने के काम मे लगाया गया था, ट्रांसफार्मर बदलते वक्त अचानक बिजली का करंट लगा और सुखबदन बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर गया था। इस पूरे मामले में विद्युत विभाग की लापरवाही का खसमिया पीड़ित मजदूर भुगत रहा है, लेकिन गलती किसकी है, इसकी जिम्मेदारी अभी तक तय नही की गई है कि जब परमिट लेकर ट्रांसफार्मर बदला जा रहा था तो करंट कैसे आया, यह जांच का विषय है। वही आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारी टावर में बिजली देने के लिए घरेलू ट्रांसफर को चोरीछिपे 25 की जगह 63 केवी का लगाने का कार्य कर रहे थे, तभी यह हादसा होने से इनकी पोल खुल गई। अब उस ट्रांसफार्मर में करंट पहुचाने में लापरवाही की जा रही है, जिसका खामियाजा उबरा के ग्रामीण भुगत रहे है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन