निर्वाचन आयोग ने कटनी जिले के विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किया सामान्य प्रेक्षक, विजयराघवगढ़ और बड़वारा विधानसभा के लिए एस. मलारविझी, मुड़वारा, बहोरीबंद के लिए श्रीमती अरूंधति सरकार सामान्य प्रेक्षक नियुक्त, आमजन, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि निर्वाचन संबंधी कार्यो व समास्याओं को लेकर कर सकते है मुलाकात

IAS Coaching

कटनी- भारत निर्वाचन आयोग ने कटनी जिले के चार विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन हेतु सामान्य प्रेक्षक नियुक्त कर दिया है।
आयोग ने जिले की 91 -बड़वारा विधानसभा क्षेत्र एवं 92 -विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2009 बैच के अधिकारी श्री एस. मलारविझी, को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया है । श्री एस मलारविझी का मोबाइल नंबर 9343116885 है।
इसी प्रकार 93-मुडवारा विधानसभा क्षेत्र और 94-बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के लिए संयुक्त रूप से भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2023 बैच की अधिकारी श्रीमती अरूंधति सरकार को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया है। इनका मोबाइल नंबर 9302672647 है।
प्रेक्षक महोदय से मिलने का समय प्रातः 10 से 11 बजे तक माधवनगर स्थित सर्किट हाउस का मीटिंग हॉल नियत किया गया है। आमजनों अथवा राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, प्रतिनिधि निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होनें पर मोबाईल नंबर पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत