बड़वारा सचिव के खिलाफ FIR दर्ज कराने कलेक्टर ने तहसीलदार को दिए निर्देश, बड़वारा भृमण के दौरान संपत्ति विरूपण अधिनियन के तहत कार्यवाई नही करने पर दिए निर्देश,*बड़वारा की गलियों में कटनी के collecter Avi Prasad ने मतदान के लिए युवाओं, ग्रामीणों से की चर्चा* S P Abhijit ranjan ने भी साथ मे किए कदमताल विधानसभा चुनाव में लोगो की सहभागिता बढाने प्रशासन कर रहा प्रयास

IAS Coaching

*बड़वारा की गलियों में कटनी के collecter Avi Prasad ने मतदान के लिए युवाओं, ग्रामीणों से की चर्चा*

S P Abhijit ranjan ने भी साथ मे किए कदमताल
विधानसभा चुनाव में लोगो की सहभागिता बढाने प्रशासन कर रहा प्रयास

कटनी। जिले में शांति पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरकर काम कर रहा है। गुरुवार को बड़वारा भृमण में पहुँचे कलेक्टर ने लापरवाही मिलने पर सचिव के खिलाफ FIR दर्ज कराने तहसीलदार को निर्देश दिए।


कलेक्टर अवि प्रसाद के साथ पुलिस अधीक्षक अविजीत कुमार रंजन ने गुरुवार की शाम अचानक बड़वारा पहुंचकर फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया और मतदाताओं को बिना डर और भय के निर्भीक होकर अपने पसंद के उम्मीदवार को मतदान करने का संदेश दिया। बड़वारा के इतिहास में यह पहली बार है कि जब गुंडों और बदमाशों में डर और खौफ तथा आम जनता में सुरक्षा का भरोसा पैदा करने कलेक्टर और एसपी ने स्वयं गलियों में घूम कर लोगों से संवाद किया और मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया। फ्लैग मार्च के दौरान एसडीओपी, तहसीलदार मनीष शुक्ला के साथ CAPF सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स हल्दिया कोलकाता बटालियन के जवान साथ चल रहे थे।

कलेक्टर श्री प्रसाद और पुलिस अधीक्षक श्री रंजन ने फ्लैग मार्च के जरिए अपराधियों और असामाजिक तत्वों को साफ तौर पर आगाह किया कि यदि किसी ने किसी को भी मतदान करने से रोकने या किसी भी अन्य प्रकार की गड़बड़ी करने का दुस्साहस या चेष्टा की तो उसके मंसूबों को सख्ती से नाकाम करने जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शांतिपूर्ण मतदान में बाधक बनने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

मतदान के लिए प्रेरित करते कलेक्टर कटनी
K

फ्लैग मार्च रामलीला मैदान से शुरू होकर गढ़ी मोहल्ला,झंडा बाजार , चक्रवर्ती मोहल्ला ,कोलान गली और मिशन चौक सहित बडवारा के मुख्य मार्ग को मिलाकर करीब पांच किलोमीटर तंग और संकरी गलियों में दल-बल के साथ भ्रमण किया । इस दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने स्थानीय जनो से संवाद कर उन्हें निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद को यहां की गलियों की दीवारों में दो स्थानों पर राजनैतिक दल का विज्ञापन लिखा मिला। अभी तक संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद ने तहसीलदार मनीष शुक्ला को ग्राम पंचायत सचिव रंजीत सिंह चौहान के विरुद्ध पुलिस थाना में एफ आई आर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

*मतदान केंद्र का निरीक्षण*

कलेक्टर श्री प्रसाद और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से शासकीय माध्यमिक शाला बड़वारा स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। यहां बी एल ओ नरेश कुमार चौधरी से मतदाता सूची में जोड़े गए नये नामों की जानकारी ली।

*शुभम का जुड़ा था नाम*

फ्लैग मार्च के दौरान यहां मिशन चौक में लोगों से चर्चा के दौरान 19 वर्षीय युवा शुभम कुमार बर्मन ने मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़े होने की जानकारी दी । लेकिन मतदान केंद्र पहुंचे कलेक्टर को बीएल‌ओ ने बताया कि शुभम का नाम जुड़ चुका है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन