
कटनी के नालंदा हायर सेकंडरी स्कूल में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ, जहां पहुँचे कलेक्टर अवि प्रसाद ने नियम-कानून को बारीकी से समझने व शंकाओं में खुलकर चर्चा कर लेने की बात कही। वही कलेक्ट्रेट सभाक्षक में आयोजित आरओ/एआरओ प्रशिक्षण में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पूरी सावधानी बरतने निर्देश दिए।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित RO/ARO के प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पूरी सावधानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
श्री प्रसाद ने सभी से प्रशिक्षण के दौरान दिए जा रहे दिशा -निर्देश का अध्ययन और उसका शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने की बात कही।
प्रशिक्षण में सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित उनके सहयोगी कर्मचारी मौजूद हैं।
कलेक्टर अवि अवि प्रसाद ने नालंदा हायर सेकंडरी स्कूल में संचालित मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण सत्र में पहुंच कर मतदान कर्मियों से कहा नियम प्रक्रिया के संबंध में अपनी हर जिज्ञासा और शंकाओं के समाधान के संबंध में खुलकर प्रशिक्षकों से चर्चा करें। प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन कर व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है।







