
स्वच्छता पखवाड़ा-तालाब घाट की सफाई से आगाज
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
कटनी। नगर परिषद बरही के तत्वाधन में स्वच्छता सप्ताह की कड़ी में 1 अक्टूबर को पुराने तालाब में सफाई अभियान का आगाज किया गया। तालाब के घाटों को साफ कराया गया। जागरूकता रैली भी निकाली गई। मंचीय कार्यक्रम के माध्यम से नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने नगरवासियों से आह्वान किया। सब्जी मंडी प्रांगण में भी सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोहर विंझवार, स्वच्छता प्राभारी तीरथ चतुर्वेदी सहित परिषद के पार्षदगण, कर्मचारीगण शामिल रहे। सफाई अभियान के उपरांत वार्ड क्रमांक 1 स्थित सीसी सड़क का भूमि पूजन किया गया। गौरतलब महात्मा गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर समूचे देश मे स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ 1 अक्टूबर से सफाई अभियान के साथ किया गया।







