बरही के प्रदर्शन का असर अब कटनी में भी.… शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान इस्तीफा दो के लग रहे नारे…कटनी के फारेस्टर ग्राउंड में एकत्रित हजारों जागरूक युवाओं का शहर मार्च…समर्थन में कांग्रेस के लोग भी शामिल

IAS Coaching

बरही के प्रदर्शन का असर अब कटनी में भी

शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान इस्तीफा दो के लग रहे नारे

कटनी प्रदर्शन

कटनी। कटनी जिले के बरही नगर में 6 दिन पूर्व दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे प्रोटेस्ट के समर्थन में उतरकर जागरूक युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के साथ ही बरही और बरही के लोग जिंदा है के नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे है, जिसकी चिंगारी अब जिला मुख्यालय तक पहुच चुकी है। शनिवार को कटनी के फारेस्टर प्लेग्राउंड में हजारों जागरूक  छात्र एकत्रित होकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे है। हाथों में बाबा साहब अम्बेडकर की तस्वीर लिए आक्रोशित युवाओं के निशाने पर सीधे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। युवाओं ने शहर में मार्च निकाल रहे है।

परदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। आसपास के थानों से थाना प्रभारियों समेत पुलिस बल को तैनात किया गया है।

कांग्रेस का समर्थन, लाठीचार्ज की कड़ी निंदा

छात्राें के इस आंदोलन को कांग्रेस ने खुलकर अपना समर्थन दे दिया है। आंदोलन स्थल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह, पार्षद मौसूफ़ अहमद बिट्टू, पूर्व पार्षद राजेश जाटव, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव द्वय रजनी वर्मा और सौम्या रांधेलिया, श्याम यादव, मीनाक्षी बलवी समेत अनेक कांग्रेस नेताओं ने पहुंचकर छात्रों को समर्थन दिया। कांग्रेस के लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार ने जिस तरह से छात्रों पर लाठियां बरसाई वह निंदनीय है। कांग्रेस देशभर में छात्रों के साथ खड़ी है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

बरही के प्रदर्शन का असर अब कटनी में भी.… शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान इस्तीफा दो के लग रहे नारे…कटनी के फारेस्टर ग्राउंड में एकत्रित हजारों जागरूक युवाओं का शहर मार्च…समर्थन में कांग्रेस के लोग भी शामिल

कटनी के बरही से बड़ी खबर….छात्रावास की दो छात्राओं के कथित अपहरण से सनसनी… पीड़िताओं का आरोप- नकाबपोश युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बरही लाया….खितौली के सुभाषचंद्र बोस छात्रावास का मामला… पुलिस जांच में मामला निकला साजिश, बालिकाओं ने खुद रची थी कहानी हॉस्टल से भागने के लिए 7वी पढ़ने वाली छात्राओं की साजिश