कटनी….. Barhi के बिचपुरा में Tiger ने चरवाहे पर किया हमला… घटना स्थल पर ही युवक की थम गईं सांस…. मौके पर पहुँचा वन और पुलिस महकमा… गाँव में मातम और दहशत भी

IAS Coaching

बरही के बिचपुरा में बाघ ने किया हमला
घटना स्थल पर हो गईं युवक की मौत

बरही/कटनी। मवेशियों को लेकर जंगल की ओर पहुँचे चरवाहे युवक पर बाघ ने हमला बोल दिया। घटना स्थल पर ही युवक की अकाल मौत हो गईं। यह घटना गुरूवार की दोपहर कटनी जिले के बरही थानाक्षेत्र के ग्राम बिचपुरा की है। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया तो वही ग्रामीण दहशत में भी है। खबर लगते ही मौके पर बरही से वन और पुलिस महकमा मौका स्थल पर पहुँच गया था।
घटना के बारे में प्राप्त जानकारी मुताबिक बरही थाना इलाके के ग्राम बिचपुरा निवासी 22 वर्षीय युवक धर्मेंद्र पिता सुरेश सिंह मवेसी चराने घर से निकला हुआ था, तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर अटैक कर दिया। बाघ के हमले में मौके पर ही धर्मेद्र की मौत हो गईं। मौके पर पहुँचे पुलिस और वन अमले ने पंचनामा कार्यवाई उपरान्त शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजते हुए पूरे मामले की पड़ताल में जुट गईं है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत