बरही क्षेत्र में भी रहेगा ब्लैक आउट….रात 7:15 से 7:45 तक छाया रहेगा अंधेरा…नगर परिषद सभागार में एसडीएम ने ली बैठक….हूटर-सायरन बजते ही छा जाएगा अंधेरा…मॉकड्रिल के दौरान थम जाएगा यातायात….मॉकड्रिल से घबराए नही नागरिक

IAS Coaching
oppo_1024

आज रात 15 मिनट तक कायम रहेगा अंधेरा
मॉक ड्रिल के दौराम 7 बजे से थम जाएगा यातायात
बरही/कटनी। ऑपरेशन अभ्यास के तहत आज बुधवार को रात 7:15 से 7:45 तक 15 मिनट के लिए समूचे क्षेत्र में ब्लैक आउट रहेगा। नगर परिषद बरही के सभागार में एसडीएम महेश मंडलोई ने बैठक लेकर मॉक ड्रिल के संबंध में जानकारी देते हुए सभी को इसके लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार नितिन पटेल, टीआई शैलेन्द्र सिंह यादव, पार्षदगण, मीडिया कर्मियों सहित नगर के व्यापारियों की मौजूदगी रही।

सायरन-हूटर बजते ही छा जाएगा अंधेरा
आज रात 7 बजकर 30 मिनट पर सायरन, हूटर बजते ही अंधेरा छा जाएगा। यह स्थिति किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रिहर्सल है, इस दौरान घरों, दुकानों की लाइट बंद करने की अपील प्रशासन कर रहा है। 15 मिनट के इस मॉक ड्रिल के दौरान एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड को छूट रहेगी।

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिये नागरिकों को तैयार करने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से ब्लैकआउट किया जा रहा है। साइरन बजने पर नागरिक से अपने घर, दुकान, आफिस, संस्थान आदि की रोशनी को बंद करने का आग्रह किया गया है

7 बजे से थम जाएगा यातायात
टीआई शैलेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि मॉक ड्रिल की इस कार्यवाई के दौरान रात 7 बजे से 745 तक यातायात पूरी तरह से थम जाएगा। सडक पर चल रहे वाहन को रैड अलर्ट साइरन बजते ही वाहन को खड़ा कर उसकी हैडलाइट और बैकलाइट को भी बंद रखा रखा जाएगा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन