सोना-चांदी के आभूषण और नगदी लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचा रिटायर्ड फौजी…एमपी के रीवां का मामला….देखे वीडियो

IAS Coaching

रीवा में रिश्वत का बजट: रिटायर्ड फौजी कैश और ज्वैलरी से भरी अटैची लेकर पहुंचा कलेक्ट्रेट, कहा– “जो भी मेरा काम करवा दे, ये सब ले ले”

भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हो चुकी हैं, इसका एक चौंकाने वाला मामला रीवा जिले से सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड फौजी ने सरकारी दफ्तरों के लचर कामकाज और भ्रष्ट तंत्र से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे प्रशासन को झकझोर कर रख दिया।

बीती दोपहर रिटायर्ड फौजी अटैची लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा हुआ था। अटैची में नकदी और सोने-चांदी के गहने रखे थे। फौजी का कहना था कि “मेरा काम महीनों से अटका पड़ा है। हर जगह भटकाया जा रहा हूं। बिना रिश्वत के काम नहीं होता, तो लो, मैं खुद रिश्वत लेकर आया हूं। जो भी मेरा काम करवा दे, ये सब उसी का।”

लोग यह देख कर हैरान रह गये, अफसरों में मचा हड़कंप
यह नज़ारा देखने वालों के लिए अविश्वसनीय था। आसपास मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे और यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कुछ ही देर में प्रशासन हरकत में आया और मौके पर अधिकारी पहुंचे। फौजी की अटैची जब्त कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़ित फौजी योगेश कुमार तिवारी पिछले कई महीनों से ज़मीन संबंधी किसी कार्य के लिए कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रहा था। अधिकारियों पर लापरवाही और बार-बार फाइल अटकाने के आरोप लगाए गए हैं। थककर उसने यह अनोखा तरीका अपनाया ताकि भ्रष्टाचार पर खुलकर प्रहार किया जा सके।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*