करौदी के काका के बेटे संयम ने किया कमाल…GATE-2025 की परीक्षा में पूरे देश मे हासिल की रैंक 2…बरही तहसील के बिचपुरा गांव में टीचर है माँ, पिता करते है खेती…

IAS Coaching

करौदी गांव के काका के बेटे संयम ने कमाल कर दिया!

बरही के संयम सागर ने हासिल की पूरे भारत मे रैंक 2
गेट 2025 माइनिंग इंजीनियरिंग परीक्षा में मिली सफलता

कटनी। बरही के ग्राम करौदी खुर्द के होनहार छात्र संयम सागर मिश्रा ने न सिर्फ क्षेत्र बल्कि समूचे मध्यप्रदेश को गौरान्वित किया है, गेट 2025 माइनिंग इंजीनियरिंग परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि उन्होंने अपने नाम दर्ज की है। यह खबर जिस किसी ने सुनी, सभी ने खुशी का इजहार करते हुआ कहा कि करौदी गांव के काका के बेटे ने तो कमाल कर दिया।

माँ शिक्षका, तो पिता है कृषक
करौदी गांव ही नही समूचे बरही अंचल में काका के नाम से पहचाने जाने वाले संयम सागर मिश्रा के पिता अनिल मिश्रा कृषक है, जबकि उनकी माँ अलका मिश्रा पीएमश्री स्कूल बिचपुरा में शिक्षिका है। संयम के दादा कमला प्रसाद और दादी रामबाई भी शिक्षक थे। इंटर की पढ़ाई डीएवी स्कूल कुटेश्वर से पूरी कर यूआईटी शहडोल से इंजीनियरिंग में स्नातक किया। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण ने उन्हें आज इस ऊँचाई तक पहुँचाया है। इस उपलब्धि पर सयंम का कहना है कि सफलता के लिए सही रणनीति, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण हैं।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत