
बरही में राज्य स्तरीय वालीबाल टूर्नामेंट का आगाज
बरही/कटनी। नगर परिषद बरही के तत्वाधन एवं वालीबॉल स्पोर्ट क्लब बरही के संयोजन में राज्य स्तरीय वालीबॉल टूर्नामेंट का शुभारम्भ नपा अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल द्वारा कराया गया। इस अवसर पर नगर के खेल प्रेमियों की मौजूदगी में पहला लीग मैच ब्यौहारी और कटनी के मध्य सम्पन्न हुआ
लगातार दोनों सेट में ब्यौहारी की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। बरही नगर में करीब 2 दशक बाद दूसरी बार राज्य स्तरीय वालीबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगता का आयोजन होने से खेल प्रेमियों में खास उत्साह देखा जा रहा है। 3 दिवसीय इस आयोजन में प्रदेश 16 टीमें सहभागिता निभा रही है। 29 दिसंबर को इस टूर्नामेंट का समापन होगा। नगर के हायर सेकंडरी स्कूल के विशाल प्रांगण में यह आयोजन हो रहा है।
दूसरा लीग मैच कैमोर और बड़छड़ के मध्य खेला जा रहा है। बड़छड़ की टीम पहला सेट जीत चुकी थी, जबकि दूसरे सेट में बढ़त बनाए हुए है। खबर लिखे जाने तक बड़छड़ की टीम मैच जीत चुकी थी। तीसरा मैच कटनी डीजल सेड और जयसिंह नगर शहडोल के मध्य खेला जाएगा।
✍️आनंद सराफ, बरही







