कटनी में मैराथन दौड के साथ विधिक सेवा सप्ताह का हुआ समापन… जिला न्यायालय कटनी में लगाई गई थी जागरूकता प्रदर्शनी…आमजनता को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने हुए विविध जागरूकता कार्यक्रम

IAS Coaching

मैराथन दौड के साथ विधिक सेवा सप्ताह का हुआ समापन
जिला न्यायालय कटनी में लगाई गई थी जागरूकता प्रदर्शनी
आमजनता को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने हुए कार्यक्रम

कटनी। एमपी के कटनी में शनिवार को न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का समापन हुआ। आम जनता को सुलभ न्याय मिल सके इसके लिए सप्ताह भर विविध जागरूकता कार्यक्रम असयोजित किए गए। समापन अवसर पर सुबह मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में न्यायाधीश गण, अधिवक्ता और न्यायालय कर्मचारी, जेल कर्मचारी अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक, समाजसेवियों ने सहभागिता निभाई। तदुपरांत जिला न्यायालय के विधिक सेवा प्राधिकरण हाल में लगी विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का अधिवक्ताओं पक्षकारों और न्यायिक अधिकारी कर्मचारियों ने अवलोकन किया।
प्रदर्शनी के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आम जनता को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत विधिक सेवा योजनाओं एवं शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ जनसामान्य को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। वहीं न्याय की पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से साप्ताहिक जागरूकता-साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किये गये।

इस बारे में विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के सचिव नीलेश कुमार जिरेती ने बताया कि सप्ताह में निर्धारित कार्यक्रम अनुसार बाईक रैली, जिला जेल में विधिक जागरूकता शिविर,वृद्धाश्रम में जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, विद्यालय-महाविद्यालय में निबंध,चित्रकला,नुक्कड़ नाटक,क्विज प्रतियोगिता, बाल देखरेख संस्थाओं का निरीक्षण तथा संप्रेक्षण गृह में विधिक जागरूकता,श्रमिक बस्तियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर,आयोजित किये गये।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

बरही में चुनावी गर्माहट….. 27 को होगा अधिवक्ता संघ बरही का चुनाव… अध्यक्ष पद के लिए 3 दावेदार… पुस्तकालय प्रभारी और सहसचिव पद निर्विरोध… अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता आलोक त्रिवेदी, सचिन्द्र सिंह बघेल और राजेंद्र तिवारी ने ठोकी दावेदारी

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*