
कटनी के बड़वारा रेंज के बिलायतकला, गुड़ाकला से पकड़ा गया हाथी का बच्चा

जंगल से भटका हाथी का बच्चा हुआ कंट्रोल
4 हाथियो की मदद से किया गया रेस्क्यू
ट्रेंकुलाइज कर पहुचाया बांधवगढ़
कटनी। एमपी के कटनी के बड़वारा वन परिक्षेत्र बिलायतकला में बीती सुबह से हाथी शावक की चहलकदमी होने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम और कटनी का वन अमला मौके पर पहुंच रात को ही हाथी शावक को रेस्क्यू कर बांधवगढ़ इनक्लोजर भेज दिया गया है। बताया गया है कि हाथी के बच्चे को कंट्रोल करने के लिए ट्रेंकुलाइज कर शांत किया गया था। गौरतलब है कि नेशनल पार्क के पतौर कोर रेंज में 10 हाथियों की संदिग्ध मौत के बाद चंदिया क्षेत्र में 2 दिन पूर्व ही हाथियों ने उत्पात मचाते हुए ग्रामीण मौत के घाट उतार दिया था, अब मंगलवार की सुबह से हाथी के बच्चे की दस्तक कटनी जिले में होने से ग्रामीण भय और दहशत में थे। उक्त हाथी शावक कंट्रोल करने के बाद ग्रामीणों ने राहत की साँस ली है।
कंट्रोल हुआ हाथी शावक
वन विभाग के डायरेक्टर अमित दुबे ने बताया कि कल बांधवगढ़ नेशनल पार्क से भटक कर एक हाथी का बच्चा कटनी जिले के बड़वारा वन परिक्षेत्र के बिलायतकला गुड़ाकला ग्राम के खेते में पहुंच गया था जिसके रेस्क्यू के लिए कल से ही बांधवगढ़ नेशनल पार्क की वन विभाग की टीम, कटनी वन विभाग की टीम के साथ हाथी को पकड़ने के लिए लगातार रेस्क्यू किया जा रहा था, जिसे अब कंट्रोल कर लिया गया है।
हाथियो को देख भटका शावक खुद आया
डायरेक्टर श्री दुबे ने बताया कि बांधवगढ़ नेशनल पार्क से 4 हाथियों को बुलवाया गया और हाथियों को देख खुद हाथी का बच्चा पास आ गया और उसे कंट्रोल करने के लिए ट्रेंकुलाइज कर गाड़ी में चढ़ा नेशनल पार्क ले जाया गया है।







