बिहार के साँसराम से मिला बरही से गायब बालक….5 माह बाद परिजनों से बालक को मिलाने बरही पुलिस को मिली सफलता…वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुआ था कन्फर्म…माँ की डांट से बचने 1000 किलोमीटर दूर बिहार पहुँच गया था बरही का 10 वर्षीय बालक

IAS Coaching

बिहार के सासाराम से दस्तयाब हुआ बरही से गुमा बालक

कटनी/बरही। घर जाने के लिए देरी होने पर माँ की डांट से बचने के लिए कटनी जिले के बरही नगर का रहने वाला 10 साल का बालक बिहार के साँसराम से 6 माह बाद बरही पुलिस को दस्तयाब करने में सफलता मिली है। बरही से बिहार पहुँचा उक्त बालक की यहां लौटने तक कि स्टोरी दिलचस्प है।
इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बरही थाना के कोतवाल शैलेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि सुशील सिंह पति अमरनाथ सिंह गोंड उम्र 40 साल निवासी डूंगरिया टोला फिल्टर प्लांट के पास बरही ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका नाबालिक लड़का उम्र लगभग 11 साल का है, जो बिना बताए घर से गत 18 अप्रैल 2024 से लापता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बरही में अपराध पंजीबद्ध कर घटना के हालात को वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी बरही द्वारा उपरोक्त गुमशुदा बालक की तलाश के संबंध में थाना स्तर पर दो टीम गठित की गई, दोनों टीमों द्वारा उपरोक्त बालक की तलाश पताशाजी के दौरान कटनी एवं आसपास के क्षेत्र तथा कटनी से लगे हुए जिले उमरिया सतना रीवा मैहर जबलपुर सिहोरा इत्यादि स्थानों पर एवं सार्वजनिक स्थान पर उपरोक्त बालक की तलाश के संबंध में उसकी फोटो चस्पा किया जाकर तथा लोगों से संपर्क कर तलाश पताशाजी के भरसक प्रयास किए गए लेकिन बालक का कोई पता नहीं चलने पर पतासाजी हेतु सोशल मीडिया ग्रुप एवं विभिन्न स्थानीय समाचार पत्रों मीडिया ग्रुप इंस्टाग्राम फेसबुक व्हाट्सएप के माध्यम से पताशाजी के लगातार प्रयास किए गए तथा कटनी जिले के आसपास के जिलों में स्थित बाल गृह में भी पताशा जी के प्रयास किए गए परंतु बालक का कोई पता नहीं चला।

पुलिस अधीक्षक ने रखा 2500 का इनाम
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा उपरोक्त बालक के पतासाजी के संबंध में 2500 रुपए इनाम की उद्घोषणा भी की गई थी, लगातार प्रयास के दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया पर लगातार अपहृत बालक की जानकारी को प्रचारित प्रसारित किया गया,इसके साथ ही बाल गृहो से सम्पर्क स्थापित किया गया तथा बाल गृहो को ईमेल के माध्यम से जानकारी आदान प्रदान की गई,

वीडियो कॉल से हुआ कन्फर्म
उक्त हुलिया के बालक के बारे में जानकारी सासाराम बाल ग्रह में होने के संबंध में प्राप्त होने पर उक्त जानकारी को अपहृत की मां सुशीला सिंह गौड से बाल गृह सासाराम में रुके बालक को बाल गृह अधीक्षक के माध्यम से व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से बालक की पहचान कराई गई जो वीडियो कॉल सुशीला सिंह द्वारा उपरोक्त बालक अपना होने की पहचान कर पुष्टि किया जिस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति ली जाकर एक टीम गुमशुदा की मां एवं परिवार जनों के साथ सासाराम बिहार रवाना किया गया सासाराम बाल ग्रह से उक्त बालक की दस्तयाबी दिनांक 20 सिंतम्बर 2024 को की गई तथा बालक स्वस्थ हालत में मिला।

आज बालक से सासाराम पहुंचने के संबंध में बाल कल्याण अधिकारी द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि वह स्वतः ही 5 महीना पहले घर से बिना बताए बस में बैठकर कटनी बस स्टैंड एवं कटनी बस स्टैंड से लोगों से पूछ कर रेलवे स्टेशन कटनी जाना एवं वहां से ट्रेन में बैठकर दूसरे दिन सुबह रेलवे स्टेशन पर उतरना एवं उक्त रेलवे स्टेशन का नाम बाद में सासाराम पता होने की जानकारी तथा सासाराम रेलवे स्टेशन के बाहर से चाइल्ड होम सेंटर जाने की जानकारी बताई गई चुकी बालक द्वारा सिर्फ बरही में रहने की बात बता रहा था उसे कटनी जिला एवं मध्य प्रदेश के बारे में जानकारी नहीं होने से बालक के परिजनों का पता नहीं चल पा रहा था बाद कड़ी मशक्कत एवं पुलिस के लगातार समन्वय के बाद नाबालिक बालक को टीम भेजकर सासाराम बिहार में बाल गृह में दस्तयाब कर अपहृत बालक को उसके परिजनों को सौंपा गया बालक के परिजनों से मिलने पर परिजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए पुलिस का धन्यवाद किया ।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री शैलेन्द्र सिंह यादव , उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह स.उ.नि. देवानंद शर्मा, की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*