
आधार, समग्र अपडेट का शिविर बना मजाक
दोपहर 1 बजे तक इंतजार करते रहे बच्चे और अभिभावक
शिविर में नदारत रहे आधार सेंटर संचालक
कटनी। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चो को आधार, समग्र में अपडेट के साथ जाति प्रमाण पत्र के लिए भटकना न पड़े इसके लिए कटनी जिले के सभी संकुल केंद्रों में 9 सितंबर से 3 दिवसीय शिविर का संचालन किया जा रहा है, जहां प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश है। आधार सेंटर संचालकों को शिविर में उपलब्ध रहने के निर्देश भी है। बरही के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल प्रांगण में लगे शिविर में बच्चो के साथ उनके अभिभावक इन्तजार कर रहे है, शिक्षा विभाग के अधिकारी शिविर में मौजूद है, लेकिन अपडेट करने वाले आधार सेंटर संचालकों का आज दोपहर 1 बजे तक रता-पता नही था, जिससे यह शिविर मजाक बनकर रह गया है। इस बारे में संकुल प्राचार्य रामशिरोमणि द्विवेदी ने बताया कि स्वान नेटवर्क आधार वाले नही चल रहा है, जिससे वे नेटवर्क आने का शायद इंतजार कर रहे है।







