तमाशा बना महानदी पुल….प्रशासन के बैरिकेट्स में फिर कैद हो गया महानदी पुल… छोटे वाहनों को नही छूट…पब्लिक ने उखाड़…प्रशासन ने पुनः गड़ाया बैरिकेट्स

IAS Coaching

बरही-मैहर मार्ग की महानदी पुल एक बार फिर कैद


बरही। 2 साल से बैरिकेट्स में कैद बरही-मैहर मार्ग स्थित छोटी महानदी को तकलीफ झेल रही पब्लिक ने खोल दिया था, जिसे आज एक बार फिर प्रशासन ने बैरिकेट्स में कैद करा दिया है। मौके का जायजा लेने पहुँचे एसडीएम महेश मंडलोई ने बैरिकेट्स तोड़ने व चार पहिया वाहन पार करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह बाणसागर परियोजना के कर्मचारियों ने बैरिकेट्स पुनः लगवा दिया था, जिसे आज एक बार फिर एक बोलेरो चालक द्वारा उखाड़ दिया गया, एक बार फिर बैरिकेट्स को गाड़ दिया गया है, जिससे छोटे वाहन अब नही निकल पाएंगे।
गौरतलब है कि जनता की तकलीफ को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की मांग पर बाणसागर प्रबंधन ने छोटे वाहनों की आवाजाही बहाल करने की अनुशंसा करते हुए आगे की कार्यवाही के लिए ब्रिज कारपोरेशन के पाले में गेंद डाल दिया है। अब ब्रिज कार्पिरेशन की अनुमति का इंतजार किया जा रहा हूं, इसके पूर्व ही तकलीफ झेल रही जनता ने गुरुवार को बैरिकेट्स हटा दिया था, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही प्रारम्भ हुई, खबर प्रशासन तक पहुँचते ही पुनः बंद कराने की कवायद की गई।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत