जनता सरकार ने खोल दिया छोटी महानदी पुल…रात में हटा दिया बैरिकेट्स…बरही-मैहर मार्ग की छोटी महानदी पुल का मामला…

IAS Coaching

जनता सरकार ने हटा दिया महानदी पुल बैरिकेट्स
31 जुलाई की रात बैरिकेट्स हटने की खबर
अनुशंसा पत्र को ही मान लिए परमीशन
बरही। क्षतिग्रस्त छोटी महानदी पुल मरम्मत कराने के नाम पर 2 साल से बैरिकेट्स में कैद था। 2 साल के अंतराल में न मरम्मत हो पाई और न ही मरम्मत के लिए ठेका हो पाया। गत 15 जुलाई से बाणसागर प्रबंधन देवलौद द्वारा जारी पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसमे जनसुविधा के मद्देनजर क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की मांग का हवाला देते हुए पुल से छोटे वाहन ऑटो, ई-रिक्शा सहित मरीजों की आवाज़ाही के लिए एम्बुलेंस का आवागमन के लिए अनुशंसा की गई, जिसे लोगो ने परमीशन समझते हुए सोशल मीडिया में पुल से आवागम बहाल होने का खूब बखेड़ा खड़ा किया, जिसे वाहन चालक भृम में पड़ गए और बरही-मैहर मार्ग से जाने लगे, जब महानदी पुल पहुँचते तो उन्हें पुल बंद मिलता। इस तरह भटकते वाहन चालको को फिर लौटने की मजबूरी के अलावा कोई दूसरा विकल्प ही नही था। भृमित जनमानस को सचेत करने के मकसद से सोशल मीडिया में खबरे प्रसारित की गई, जिससे जनमानस भटकाव से बच सके।

अब खबर आ रही है कि महानदी पुल में लगे बैरिकेट्स के एक हिस्से को रात हटा दिया गया है, किसने हटाया यह किसी को खबर नही है, जिससे 1 अगस्त से महानदी पुल से अब छोटे वाहन आसानी से गुजर जाएंगे। सोशल मीडिया के में ही पुल खुलने की जानकारी आई है, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

जब इच्छा हो तब कराना मरम्मत
2 साल से परेशान जन मानस ने अब अपने आने-जाने का इंतजाम खुद करते हुए शायद यह संदेश शासन-प्रशासन को दे दिया है कि अब किसी परमीशन की जरूरत है ही नही, जब इच्छा हो तब मरम्मत कराना, अब बहुत हो गया।

इनका कहना है:-
अभी तक किसी भी तरह की परमीशन नही मिली है, महानदी पुल का बैरिकेट्स खोलने की भी जानकारी नही है, यदि ऐसा हुआ है तो दिखवाते है:-महेश मंडलोई (एसडीएम) विजयराघवगढ़ अनुविभाग

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन