देखे वीडियो…..साहब! निरस्त कर दीजिए परमीशन… प्रियदर्शनी वाले पर पानी बांधने का आरोप…एसडीएम के नाम बरही के नागरिकों ने सौपा ज्ञापन…बोले लोग…जब-जब बरसात में प्रियदर्शनी लगी…नही होती बरसात

IAS Coaching

साहब! प्रियदर्शनी वालों ने बाँध दिया पानी
एसडीएम के नाम सौपा ज्ञापन, परमीशन निरस्त करने की मांग


बरही के मेला ग्राउंड में लगे प्रियदर्शनी पर पानी बांधने का लग रहे आरोप

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बरही नगर से एक अजब-गजब खबर निकलकर सामने आ रही है। बरही लोगो ने आरोप लगाया है प्रियदर्शनी वाले तंत्र-मंत्र से पानी बांध दिया है, जिससे बरसात नही हो रही है। जी हां मंगलवार की दोपहर बरही के दर्जनभर जागरूक नागरिक, व्यापारी, क्षेत्र के किसान तहसील आफिस बरही पहुँच गए, जहां एसडीएम के नाम ज्ञापन सौपकर बरही के मेला ग्राउंड में लगी प्रियदर्शनी की परमीशन निरस्त कराने की मांग की। दिए गए ज्ञाप में आरोप है कि बरसात में जब-जब प्रियदर्शनी वाला आता है, तब-तब क्षेत्र में पानी नही बरसता है और इस बार भी ऐसा हो रहा है। प्रियदर्शनी वाले पर पानी बांधने का आरोप लगाया जा रहा है।

बरही के युवा नेता प्रवीण त्रिवेदी डब्बू के नेतृत्व में पार्षद संतोष द्विवेदी, नदावन के पूर्व सरपंच उदयभान सिंह, करेला के पूर्व सरपंच गुड्डू सिंह, बरही नगर के व्यापारी लक्षण कचेर उर्फ मंजा, युवा व्यवसायी शेखर ताम्रकार आदि सभी का एक स्वर में कहना था कि लोगों का ऐसा मानना है कि प्रियदर्शनी वाला तंत्र-मंत्र से पानी को बांध देता है, जिससे बरही में बरसात नही हो रही है, वही स्कूल के ठीक सामने प्रियदर्शनी का संचालन होने से बच्चों की पढ़ाई में भी खलल हो रहा है। एसडीएम से प्रियदर्शनी वालों को दी गई परमीशन निरस्त करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत