
बरही में बिना चालक के आगे बढ़ा ट्रक पलटा
टला बड़ा हादसा, खाद लोड था ट्रक
कटनी। खाद लोड ट्रक खड़ा था। ट्रक में चालक भी नही था। अचानक बिना चालक के ही ट्रक सड़क में चलने लगा और देखते ही देखते सड़क किनारे नाली को पार करता हुए ट्रक धड़ाम से मैदान में धराशायी हो गया। यह हादसा बरही के कटनी-बरही मार्ग स्थित हायर सेकंडरी स्कूल के ठीक सामने का है। ट्रक में लदी खाद की बोरियां विजयनाथधाम में बिछ गई। किसी भी तरह की जनहानि तो नही हुई, लेकिन इस घटना के बाद गुस्साए बरही के कोतवाल शैलेन्द्र सिंह यादव ने बरही के मेला ग्राउंड में डेरा जमाए लोहगढिया समाज को यहां से चले जाने का फरमान दे डाला।
दरअसल जिस जगह में खाद लोड ट्रक जाकर पलटा, वहां लोहगढिया समाज का डेरा जमा हुआ है, औरते भोजन पका रही थी, तभी उन्ही के ठीक बगल में यह हादसा हुआ, जिससे भगदड़ जैसे स्थिति निर्मित हो गई थी। घटना की खबर लगते ही मौके पर टीआई अपने पुलिस अमले के साथ पहुँच गए, फिर क्या था उन्होंने ने सीधे लोहगढिया समाज को मेला ग्राउंड खाली करने का ही फरमान दे डाला।







